आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा 42वीं ऑफिसियल राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता हेतु तकनीकी अधिकारी नियुक्त

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डॉ एमसी शर्मा की सूचनानुसार उत्तराखंड के हरिद्वार शहर में प्रेम नगर आश्रम के इंडोर हॉल में 23 से 25 जून 2025 तक ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली
42वीं ऑफिसियल जूनियर (फाइट),15वीं (पूमसे) एवं 39वीं ऑफिसियल सब जूनियर (फाइट) एवं 13वीं (पूमसे) राष्ट्रीय (बालक एवं बालिका) ताइक्वान्डो प्रतियोगिता हेतु आगरा के इंटरनेशनल (कुकीवॉन) ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा को उत्तर प्रदेश से ताइक्वांडो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया के महा सचिव श्री प्रभात कुमार शर्मा ने तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि पंकज शर्मा दक्षिण कोरिया से 5 डान ब्लैक बैल्ट धारक,वर्ल्ड ताइक्वांडो पैनल के इंटरनेशनल कोच, ताइक्वांडो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया पैनल के (फाइट एवं पूमसे) राष्ट्रीय निर्णायक,स्कूल गैम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया पैनल के भी राष्ट्रीय निर्णायक हैं। पंकज शर्मा के चयन पर ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डॉ एमसी शर्मा,डॉ यूके शर्मा,एडवोकेट अमित शर्मा,एडवोकेट योगेन्द्र वार्ष्णेय एवं सीईओ संगीता शर्मा ने उन्हें अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *