
विनीता सिंह-1 सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, सिरौली मलपुरा, आगरा का किया गया औचक निरीक्षण।
किशोरों को उनके पढ़ाई लिखाई, खेलकूद, नृत्य, आदि सुधारात्मक परिवर्तन एवं सर्वांगीण विकास के लिए दैनिक गतिविधियों में प्रतिभाग किए जाने हेतु किया गया प्रेरित
आगरा.12.03.2026/आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर एवं श्री संजय कुमार मलिक, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा, के मार्ग दर्शन में विनीता सिंह-1 सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, सिरौली मलपुरा आगरा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा किशोरों से मुलाक़ात कर उनको पढ़ाई लिखाई, खेलकूद, नृत्य, आदि सुधारात्मक परिवर्तन एवं सर्वांगीण विकास के लिए दैनिक गतिविधियों में प्रतिभाग किए जाने को लेकर प्रेरित किया गया, साथ ही किशोरों से यह भी पूछा गया कि मुकदमे में पैरवी किए जाने के लिए अधिवक्ता नहीं या फिर असमर्थ है तो वह प्रभारी अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर निःशुल्क विधिक सहायता की मांग कर सकते हैं। साथ ही प्रभारी को संस्थान में स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान दिया जाना सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त विनीता सिंह-1, सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा राजकीय बाल गृह(शिशु), आगरा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि संस्थान के सभी बच्चों को विद्यालय में दाखिला कराए जाने के लिए आवश्यक कारवाही कर अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान श्री अतुल कुमार सोनी,जिला प्रोबेशन अधिकारी, आगरा तथा श्री रामसूरत, प्रभारी अधीक्षक उपस्थित रहे।


