आकांक्षा समिति आगरा की अभिनव पहल, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार, मसाला मठरी केंद्र का  08 जनवरी को होगा लोकार्पण

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा 07.01.2025। जनपद आगरा में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में संचालित आकांक्षा समिति आगरा द्वारा महिलाओं के स्वावलंबन, आत्मनिर्भर तथा स्वरोजगार हेतु अभिनव पहल की गई है। समिति द्वारा “The Spice House”, मसाला मठरी केंद्र (एमएमके) का लोकार्पण दिनांक 08.01.2025 (बुधवार) को दोपहर 12:00 बजे, स्थान भागीरथी देवी मार्ग, निकट डॉ. आंबेडकर यूनिवर्सिटी खंदारी कैंपस आगरा पर मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी , अध्यक्ष आकांक्षा समिति द्वारा किया जायेगा। इस शुभअवसर पर विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी  अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, नगर आयुक्त  अंकित खंडेलवाल, उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण श्रीमती अरुणमौली, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह व उपाध्यक्ष आकांक्षा समिति श्रीमती विनीता पाटिल बंगारी  की उपस्थिति रहेगी।

आकांक्षा लखनऊ की तर्ज पर जनपद में मसाला मठरी केंद्र का शुभारम्भ किया जा रहा है। इसके लिए पूर्व में ही आकांक्षा समिति लखनऊ एवं आगरा के मध्य करार हस्ताक्षरित किया जा चुका हैं।

“The Spice House” मसाला मठरी केंद्र (एमएमके) से जनपदवासी विभिन्न प्रकार के मसालों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के मठरी भी क्रय कर सकते हैं। आकांक्षा समिति द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपद आगरा में उक्त एकल इकाई का शुभारम्भ सराहनीय पहल एवं महत्वपूर्ण योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *