प्रयागराज, 29 जनवरी। मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर प्रयागराज के संगम तट पर अमृत स्नान से पहले देर रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई लोग दौड़ने लगे। बताया जाता है कि रात दो बजे के लगभग श्रद्धालु जब पवित्र स्नान के पश्चात लौट रहे थे तो वहां सोयी हुई एक महिला के सिर पर किसी श्रद्धालु का पैर पड़ गया। जिससे वह चीखी चिल्लायी। जिससे वहां भगदड़ की स्थिति बन गयी। देखते ही देखते स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गयी। इस भगदड़ में लगभग 15 लोगों के हताहत होने की सूचना है। कुछ श्रद्धालुओं को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर मुस्तैद प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।अखाड़ों ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने हादसे की जानकारी सीएम योगी से ली है। अखाड़े वाले वापस लौटा दिये गये हैं। शाही स्नान आज नहीं होगा। अब बसंत पंचमी पर शाही स्नान होगा। अभी लोग केवल कयास लगा रहे हैं। हताहतों की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। स्वरूप रानी हास्पीटल की मोर्चरी से मृतकों का सही आंकड़ा पता चल पाएगा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। प्रयागराज पहुंचने वाली रेल ,बस,कार आदि गाड़ियों को शहर से बाहर ही रोक दिया गया है। जिससे कि महाकुंभ मेला स्थल पर और अधिक लोग नहीं पहुंच सकें।