उद्योग व्यापार मंडल जिला आगरा ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Politics उत्तर प्रदेश

आगरा, 26 जनवरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला आगरा इकाई ने 76वॉ गणतंत्र दिवस बारह भाई गली बेलनगंज में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान किया गया। साथ ही देश के महान नेताओं और देश की आन बान और शान पर अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों को याद किया गया।
इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल ने कहा कि आज 26 जनवरी का दिन सिर्फ एक छुट्टी का दिन नहीं है। आज ही के दिन हमारे देश में संविधान को लागू हुए 75 साल पूरे हुए हैं। साल 1950 में देश को पहला गणतंत्र मिलने के बाद आज हम सब 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। यह उत्सव कई मायनों में खास है और हमें देश के प्रति अपने अधिकारों और कर्तव्यों को जागरूक करता है। यह दिन हमें डॉ. बी.आर. अंबेडकर और महात्मा गांधी जैसे हमारे महान नेताओं की दूरदर्शिता और बलिदान की याद दिलाता है। हमारा संविधान भारत के प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की गारंटी देता है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल,राजकुमार गुरनानी, दीपक शर्मा, किशोर बुधरानी, ​​मेघराज दियालानी, सुनील जैन, अनुराग गोयल, रामकुमार गोयल, रोहित आयलानी, राजेंद्र सिंह, सुलेमन, बांके अग्रवाल, शेलेंद्र खंडेलवाल, प्रवीण कुमार, राजकुमार गोयल, अमित जैन, अमित गर्ग, पंकज गोयल, दीपक दयानी, राहुल बंसल, सुलेमान, राजेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश, रामकुमार गोयल, बांके बिहारी, रमांशु शर्मा, महिला अध्यक्ष सोनी गुप्ता और सुनील जैन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *