आगरा, 14 अगस्त। आगरा के सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रोफ़ेसर एस पी सिंह बघेल के प्रयासों से इंडिगो ने 28 सितंबर 2024 से आगरा से हैदराबाद के लिए नई उड़ान की घोषणा की है। यह उड़ान सप्ताह में 3 दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) को होगी। उड़ान का समय आगमन 16:05 बजे है प्रस्थान 16:40 बजे है। 186 यात्रियों की बैठने की क्षमता वाला विमानतल प्रकार A320 है।
उल्लेखनीय है कि नागरिक उड्डयन मंत्री से पिछली बार मुलाक़ात में कई उड़ानों को शुरू करने की चर्चा की थी। आगरा से गुहाटी वाया कोलकाता, आगरा से श्री नगर वाया जम्मू, आगरा से गोवा वाया मुम्बई, आगरा से सूरत फ़्लाइट चलाने के लिए कहा। मुम्बई की फ़्लाइट को रोज़ाना करने पर भी चर्चा हुई।
पिछली सलाहकार समिति की बैठक में इंडिगो के अधिकारियों को इन सभी वायुमार्गों पर फ़्लाइट चलाने के लिए तर्क संगत तरीक़े से कहा और कहा कि इन सभी मार्गों पर बहुतायत में यात्री मिलेंगे।