
आगरा, 6 मार्च। आगरा जिला टेबल टेनिस संघ की सचिव एवं भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन की संयुक्त सचिव डॉ० अलका शर्मा ने कहा, शरद कमल भारत के इस महानतम खिलाड़ी को भारत हमेशा याद रखेगा । उन्हें भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं और सलाम। टेबल टेनिस को अपनी महानतम उपलब्धियों और योग्यता से ऊंचाइयों की बुलंदियों पर ले जाने के लिए भविष्य में वह कार्य करते रहेंगे। आपकी महानतम उपलब्धियां भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत का काम करेंगी। जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष प्रकाशेष कौशल, उपाध्यक्ष सजल गुप्ता, वरिष्ठ कोच जुनैद सलीम , डॉ० मुकेश पाराशर , आर के कपूर , स्पोर्ट्स ऑफिसर विजय सिंह (रिटायर्ड) हिमांशु अग्रवाल, विशाल कनौजिया, सौरव पोद्दार सुदर्शन प्रभाकर, हार्दिक पालीवाल आदि ने शुभकामनाएं दी है।
2018 जकार्ता एशियन गेम्स में टीम चैंपियनशिप में जीता था कांस्य पदक
शरथ 10 बार रहे भारत के राष्ट्रीय चैंपियन
2006 मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था स्वर्ण पदक
2022 इंग्लैंड कॉमनवेल्थ गेम्स में भी जीता था स्वर्ण पदक
शरथ कमल को 2004 में मिला था अर्जुन पुरस्कार
2019 में शरथ कमल को मिला पद्म श्री पुरस्कार
2022 में मिला था मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
42 वर्ष की उम्र में टेबल टेनिस को कहा अलविदा ।


