इण्डियन ऑयल विनोद खंडकर यू-21 ऑल इण्डिया गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट 25 जनवरी से

SPORTS उत्तर प्रदेश

झांसी, 24 जनवरी। 14 वीं इण्डियन ऑयल विनोद खंडकर यू-21 ऑल इण्डिया गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 25 जनवरी से किया जाएगा।इस टूर्नामेंट में देश की ख्यातिप्राप्त टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिनमें एस.ए.आई.एल.हॉकी अकैडमी राउरकेला (ओडिशा),ओटीएचएल न्यू दिल्ली , जय भारत हॉकी अकैडमी न्यू दिल्ली ,अश्वनी हॉकी अकैडमी,बैंगलोर कर्नाटका एक्सिलाटार्ज हॉकी केरला ,हॉकी भिवानी, हरियाणा ,अमरावती हॉकी अकादमी,महाराष्ट्र, एम.एस.स्पोर्ट्स,धौलपुर (राजस्थान), ब्लू स्टार स्पोर्ट्स अकादमी रायसेन (एम.पी.),जिला हॉकी संघ ग्वालियर , स्पोर्ट हास्टल रामपुर ,स्पोर्ट्स कॉलेज सैफ़ई ,भारतीय खेल प्राधिकरण लखनऊ , डी.एच.ए.आगरा,स्पोर्ट्स हॉस्टल झाँसी ,एल.वी.एम.हॉकी अकादमी झाँसी की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
टूर्नामेंट की विजेता टीम को 31हजार एवम उपविजेता टीम को 21हजार रुपए की नकद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच अल्फा हॉकी के सौजन्य से हॉकी बैग आदि प्रदान की जाएगी।इसके अलावा प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपर,फुलबेक,बेस्ट हॉफबेक,वेस्ट फॉरवर्ड और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट में आकर्षक पुरुस्कार प्रदान किए जाएंगे।
टूर्नामेंट में पूर्व ओलंपियन/अर्जुन एवार्डी,मोहिंदर पाल सिंह पूर्व ओलंपियन/अर्जुन एवार्डी,ओलंपियन सुजीत कुमार सिंह,ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत एवं फिल्म एक्टर गौरव प्रतीक को भी सम्मानित किया जाएगा।इनके अलावा तीन स्थानीय वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी रमाकांत चतुर्वेदी,हीरालाल कुशवाहा और असलम खान को भी सम्मानित किया जाएगा।टूर्नामेंट के डायरेक्टर राजेश बिहारी नागपुर,टेक्निकल ऑफिशियल प्रभा गुप्ता मुंबई,अंपायर सचिन चौहान लखनऊ,बलबंत सिंह गोरखपुर,रूपेंद्र कुमार,अमित गुप्ता,जावेद खान, जावेद अल्ताफ। आगरा के संजय गौतम अंपायर मैनेजर होंगे।  जबकि सुनीता तिवारी,एवं सतीश चंद लाला,ऑफिशियल की भूमिका में रहेंगे।प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में एलवीएम हॉकी अकादमी और ब्लू स्टार क्लब बरेली,रायसेन म प्र टीम भिड़ेंगी।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद पं अनुराग शर्मा होंगे। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ीएवं आयोजन सचिव सुबोध खंडकर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *