आगरा छावनी स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का लोकार्पण

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

आगरा छावनी स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का प्रो.एस.पी.सिंह बघेल राज्यमंत्री,भारत सरकार,डॉ. जी.एस.धर्मेश  विधायक, आगरा छावनी, विधायक  पुरुषोत्तम खंडेलवाल आगरा उत्तर व मंडल रेल प्रबंधक  तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा लोकार्पण किया

द्वितीय प्रवेश द्वार 4.37 करोड़ की लागत से बन कर हुआ तैयार, यात्री ईदगाह बस स्टैंड ,खेरिया रोड की ओर से आगरा छावनी स्टेशन पर आ सकेंगे 
आगरा, 4 मार्च। आज दिनांक 04.03.2024 को प्रो. एस. पी. सिंह बघेल राज्यमंत्री, भारत सरकार, डॉ. जी. एस. धर्मेश  विधायक आगरा छावनी, विधायक  पुरुषोत्तम खंडेलवाल आगरा उत्तर व मंडल रेल प्रबंधक आगरा गया। तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा आगरा छावनी स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया| यात्री द्वितीय प्रवेश द्वार से ईदगाह बस स्टैंड ,खेरिया रोड से आगरा छावनी स्टेशन पर आ सकेंगे |
द्वितीय प्रवेश द्वार रु.- 4.37 करोड़ से बनकर तैयार हुआ है |इस द्वितीय प्रवेश द्वार से ईदगाह बस स्टैंड से आगरा कैंट की दूरी कम होगी और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, आगरा कैंट स्टेशन के सामने ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। आगरा छावनी स्टेशन के द्वितीय प्रवेश खुलने से हजारों लोगों को फायदा होगा। इस द्वितीय प्रवेश द्वार के बनने से खेरिया रोड से ईदगाह बस स्टैंड नही जाना पड़ेगा इससे सीधे 03 कि.मी. की दूरी कम हो जाएगी | यात्री ईदगाह बस स्टैंड ,खेरिया रोड की ओर से आगरा छावनी स्टेशन पर आ सकेंगे | इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ओपी  वीरेंद्र वर्मा,जेडआरयूसीसी , डीआरयूसीसी सदस्य, क्षेत्रीय जनता एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *