मंडल रेल प्रबंधक आगरा द्वारा स्वच्छता की शपथ दिला कर रेल स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया

Press Release उत्तर प्रदेश

रेल स्वच्छता अभियान के अंतर्गत दिनांक 01.08.2025 से 31.08.2025 तक रेल स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जायेगा

आगरा।रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशानुसार आगरा मंडल में आज दिनांक 01.08.2025 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय आगरा छावनी के प्रांगण में सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल द्वारा स्वच्छता की शपथ दिला कर रेल स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया गया| स्वच्छता की शपथ जिसके अनुसार “स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत” पर जोर दिया गया । इसके साथ ही आगरा रेल मंडल के सभी डिपो, कार्यालयों एवं स्टेशनो पर स्वच्छता शपथ ली गयी |
स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आगरा मंडल द्वारा दिनांक 01.08.2025 से 31.10.2025 तक रेल स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है| जिसके अंतर्गत दिनांक 01.08.2025 से 03.08.2025 तक रेल उपयोगकर्ताओ के लिए रेलवे परिसरों में स्वच्छता थीम पर आधारित सेल्फी बूथ लगाए जाएंगे और “स्वच्छ भारत”, “कूड़ादान का उपयोग करें”, “कचरा न फैलाएं” जैसे विषयों पर जन जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। स्काउट्स एवं गाइड्स आगरा मंडल द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा, जिसके माध्यम से स्वच्छता को बढ़ाने तथा गन्दगी को हटाने को रेलवे के कलाकारों द्वारा प्रदर्शित किया जायेगा| दिनांक 04.08.2025 से 15.08.2025 तक यात्रियों को पंपलेट वितरण और पीए सिस्टम के माध्यम से स्टेशन और कोच की सफाई में सहयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑडियो-विजुअल माध्यमों से संदेश प्रसारित किए जाएंगे। दिनांक 16.08.2025 से 31.10.2025 तक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बायो-टॉयलेट्स के सही उपयोग पर जागरूकता अभियान, रेलवे परिसरों में एंटी-लिटरिंग नोटिस का प्रदर्शन, सफाई मशीनों और उपकरणों की जांच, डस्टबिन की पर्याप्त व्यवस्था और ‘यूज़ द डस्टबिन’ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही एक विशेष यात्री जागरूकता अभियान के तहत “पटरी पर कचरा न फेंकें – डस्टबिन का उपयोग करें” का संदेश प्रसारित किया जाएगा।
इस अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखना, कर्मचारियों और यात्रियों में जागरूकता फैलाना है | इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के साथ मंडल के शाखा अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *