वालीबाल में एस डी के इं.का. ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय,रहनकला को हरा विजेता होने का गौरव प्राप्त किया

SPORTS उत्तर प्रदेश

प्रथम  विधायक खेल स्पर्धा,एत्मादपुर के तीसरे दिन सीनियर 1500 मी दौड़ में  दीपक वर्मा ,प्रथम अजय चौहान द्वितीय, विवेक कुमार तृतीय रहे 

 

आगरा। एत्मादपुर स्थित मेज़र ध्यानचंद स्टेडियम, (डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़िज़िकल एजुकेशन छलेसर कैम्पस,डॉ भीमराव अंबेडकर विश्व विद्यालय) के मैदान पर पर 5 से 9 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किए जा रहे “प्रथम  विधायक खेल स्पर्धा,एत्मादपुर” पर तीसरे दिन सभी 11 खेल स्पर्धाओं के मुक़ाबले खेले गए । विधायक एत्मादपुर डॉ धर्मपाल सिंह  एवं एसडीएम एत्मादपुर  सुमित सिंह द्वारा ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया एवं विजयी होने हेतु अपना आशीर्वाद दिया ।

इस दौरान आरएसओ संजय शर्मा,खेल निदेशक डॉ अखिलेश चंद सक्सेना, डॉ राम निवास मुद्गल,मनवीर सिंह चौहान,वरुण कुमार, हरेश चौहान,ज्ञानेश चौहान , डॉ रीनेश मित्तल, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, संजय नेहरू,के पी सिंह यादव,महेश फौजदार,हरदीप सिंह हीरा,पवन सिंह,भानु प्रताप सिंह,उमा शंकर पाठक, गोविंद सिंह,मनोज मुद्गल,भोला राम,डॉ नरेंद्र पाल सिंह,डॉ रवि शंकर वर्मा, पंकज कश्यप,  शिखा झिगरान, डॉ सिंधुजा चौहान,सहा. प्रोफेसर डॉ स्वेतलाना, कविता झिगरान,दीपा अग्रवाल,स्वदेश बघेल व उरदेव सिंह तोमर आदि ने व्यवस्थाओं मे अपना सहयोग एवं अहम योगदान प्रदान किया।

उक्त प्रतियोगिता में पूरे एत्मादपुर विधान सभा क्षेत्र के लगभग 4000 से अधिक खिलाड़ी सब जूनियर,जूनियर एवं सीनियर (बालक,बालिका)वर्ग में प्रतिभाग कर रहे हैं,साथ ही खेल अधिकारी, प्रशिक्षक एवं निर्णायक भी प्रतिभाग कर रहे हैं जिनमें 11 विभिन्न खेल स्पर्धाएं खेली जा रही हैं के परिणाम
इस प्रकार हैं:-

सोमवार को प्रातः 9 बजे से एत्मादपुर स्थित मेज़र ध्यानचंद स्टेडियम, (डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़िज़िकल एजुकेशन छलेसर कैम्पस,डॉ भीमराव अंबेडकर विश्व विद्यालय) के मैदान पर एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल,खो-खो, वॉलीबॉल,वेट लिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग व रस्सा कसी स्पर्धाएं खेली जाएंगी। जबकि जूडो कुश्ती एवं बैडमिंटन के मुक़ाबले एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम,सदर बाज़ार पर प्रात:9 बजे से आयोजित किए जाएँगे ।

 

आज के एथलेटिक्स परिणाम:-

बालक
सब जूनियर लम्बी कूद:-
देवेश कुमार ,प्रथम
आशीष बघेल,द्वितीय,
वरुण कुमार ,तृतीय ।
बालक
जूनियर लम्बी कूद:-
शिवांग ,प्रथम
सोमवीर ,द्वितीय,
रविकुमार ,तृतीय ।
बालिका
सीनियर लम्बी कूद:-
रजनी,प्रथम
भूमी,द्वितीय,

बालिका :-
सब जूनियर लम्बी कूद:-
मंजेश पाल ,प्रथम
तमन्ना,द्वितीय,
भावना यादव ,तृतीय ।

बालिका :-
जूनियर लम्बी कूद:-
शिवानीयादव ,प्रथम
रौनक ,द्वितीय,
आशना,तृतीय ।
बालिका:-
सीनियर 400 मी :-
नम्रता,प्रथम
शिवानी,द्वितीय
सलोनी ,तृतीय ।
बालक :-

जूनियर 200 मी :-
रवि कुमार ,प्रथम
ललतेश कुमार,द्वितीय
विवेक,तृतीय ।
बालिका:-
जूनियर 400 मी:-
कविता चौहान ,प्रथम
राशी,द्वितीय
भावना यादव ,तृतीय ।

जूनियर 200 मी :-
तमन्ना ,प्रथम
रौनक ,द्वितीय
गार्गी ,तृतीय ।
बालक:-
सब जूनियर 800 मी :-
विनय कुमार ,प्रथम
विकास चौधरी ,द्वितीय
कौशलेंद्र,तृतीय ।

सीनियर 1500 मी :-
दीपक वर्मा ,प्रथम
अजय चौहान,द्वितीय
विवेक कुमार ,तृतीय ।

आज के वॉलीबॉल परिणाम:-

सब जूनियर बालिका:- फाइनल मैच में एस डी के ईं का ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय,रहनकला को 25-10,25-08 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया ।

जूनियर बालक:- मैच में भू देवी वारियर ने जय श्री राम टीम को 25-11,25-11 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया ।

सीनियर बालक मैच में डॉमिनेटर्स ने बलदेव टीम को 25-10,25-18 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया ।

जूनियर बालक- मैच में ऐस कॉन्सेप्ट ने अमर विहार को 25-20 ,25-15 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया ।

जूनियर बालक- मैच में समाई ने विमला देवी ई का को 25-17,25-17 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया ।

आज के खो -खो परिणाम:-

सब जूनियर बालक :-

पहले क्वार्टर फाइनल मैच में यूपी एस,गोहेला ने राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज,बरहन को 7-5 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया ।

दूसरे क्वार्टर मैच में सरस्वती ने रहनकला को 3-2 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया ।

तीसरे क्वार्टर मैच में नया बास ने सी एस गढ़ी को 6-02 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।

सब जूनियर बालक :- पहले सेमी फाइनल मैच में यूपी एस,गोहेला ने सरस्वती को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया ।

दूसरे सेमी फाइनल मैच में यू पी एस,नया बाँस ने जनता ई का को 11-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया ।

बालिका सब जूनियर:- पहले क्वार्टर फाइनल मैच में यू पी एस,गोहला ने कंपोजिट गाजीपुर को सडन डैथ में हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया ।

दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में कम्पोजिट,खंडौली ने सनफ्लावर को 5-4 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया ।

तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में यू पी एस ,नया बाँस ने यू पी एस, रहनकला को 8-0 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया ।

जूनियर बालिका:- पहले सेमी फाइनल मैच में श्री दान कुंवारी ई का,अवलखेड़ा ने राष्ट्रीय ई का,बरहन को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया ।

दूसरे सेमी फाइनल मैच में सन फ्लावर ने पी एम श्री,अवलखेड़ा को 6-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया ।

जूनियर बालिका:- पहले सेमी फाइनल मैच में श्री दान कुंवारी ई का,अवलखेड़ा ने पी एम श्री,अवलखेड़ा को 18-08 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया ।

सीनियर बालक:- पहले सेमी फाइनल मैच में रामबाग ने देहली पुलिस वॉरियर को 02-01 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

आज के बैडमिंटन के परिणाम:- सब जूनियर- बालक एकल वर्ग में राहुल ने अनुज को 15-12 से सचिन ने आदित्य को 15-4 से अविनाश ने प्रिंस को से 15-3 शौर्य ने प्रथम को 15-5 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई

जूनियर बालक- एकल वर्ग में अनुज ने सनी को 15 -5 से राहुल ने चिराग को 15 -7 से गौरव ने मुकेश को 17 -15 से बालिका एकल वर्ग में सोनल ने मनु को 15 -9 से प्रतिज्ञा ने काजल को 15 -5 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई सारे। बाकी सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले कल खेले जाएंगे। निर्णायक अनुज कपूर एकलव्य स्टेडियम बैडमिंटन कोच,सक्षम, श्याम,दीपक मनजीत।

जूडो खेल में सबजूनियर बालक वर्ग में –30kg में प्रिंस प्रथम -35kgमें ध्रुव सिंह राजपूत प्रथम, प्रिंस कुमार द्वितीय, लविश तृतीय
-40kg में सचिन यादव प्रथम, आदर्श कुमार द्वितीय,प्रयाँसू सिसोदिया तृतीय
-45 kg में कान्हा अग्रवाल प्रथम, दीपक अग्रवाल द्वितीय, हर्षित यादव तृतीय
-50 kg में नवीन बघेल प्रथम, फरमान खान द्वितीय
सबजूनियर बालिका वर्ग में -28kg में अनाया प्रथम -40 kgमाधवी प्रथम
-44kg सना प्रथम, अध्या द्वितीय
जूनियर केटेगरी बालक- -55kg लकी यादव प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय, आयुष तृतीय, संकल्प यादव तृतीय -60 kg फेजान प्रथम, अजय शर्मा द्वितीय, -66 kg तरुण प्रथम अकरम द्वितीय, -73 kg अंकित प्रथम -44 kg सृस्टि जोशी प्रथम रहे जूडो निर्णायक – रूप कृष्ण बघेल, टी डी भास्कर, नेत्रपाल, अंकित, झलक, देवराज, पीयूष, सुरेश, प्रमोद, नीतू रहे।

 कबड्‌डी परिणाम – जूनियर बालिका :-

दूसरे दिन का विमला देवी इ० कॉ० को ने पहला मैच आरआईसी बरहन बहरन को से हराया । और दूसरे दौर में दान कुवारी इंटर कॉलेज ने विमला देवी इंटर कालेज को  23-6 से हराया।

सीनियर बालक :- पहले मैच में बजरंग क्लब ने महाराजाअग्रसेन को 17-3. से हराकर अगले दौर मे प्रवेश किया और दूसरे मैच में गढी ने RIC बरहन को 22-15 से हराया।

 

 

फुटबॉल परिणाम- सीनियर बालक:-

पहले क्वार्टर फाइनल मैच में प्लेमेकर एफ सी ने बलदाऊ जी एफ़ सी को को  3-1 से हराकर सेमी फ़ाइनल में प्रवेश किया ।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में वॉरियर ने टायसन को 3-0 से हराकर सेमी फ़ाइनल में प्रवेश किया ।

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

माननीय केंद्रीय मंत्री मंत्री एस पी सिंह बघेल जी द्वारा छलेसर कैम्पस के मुख्य मंच पर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।
अपने उद्बोधन में उन्होंने  एत्मादपुर विधान सभा के प्रथम  विधायक खेल स्पर्धा की सराहना करते हुए  शुभकामनाए दीं । साथ ही  21 दिसम्बर को रामलीला मैदान से शुरू होने वाली तृतीय सांसद खेल स्पर्धा की शुरुआत हेतु रन फॉर विकसित भारत हेतु आमंत्रित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *