तहसील किरावली के अंतर्गत नदी किनारे ग्राम सींगना व जुगसैना में प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार की फसल की बुआई ना करने हेतु कराई मुनादी

Press Release उत्तर प्रदेश

तहसील प्रशासन द्वारा दी गई सख्त चेतावनी,स्वयं कब्जा हटा लें अन्यथा उन्हें भूमाफिया घोषित करते हुए उनके विरुद्ध की जाएगी विधिक कार्यवाही, नोटिस देकर लगभग 05 हेक्टेयर भूमि को कराया मुक्त

आगरा.20.11.2025.उप जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नीलम ने बताया कि यमुना नदी के किनारे के दो ग्राम सींगना व जुगसैना में प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार की फसल की बुआई ना करने हेतु दोनों गांवों में संबंधित लेखपाल, द्वारा डुग्गी-मुनादी करायी गयी।कुल 66 लोगों को चिह्नित कर नोटिस जारी की गयी है। और अन्य लोग भी जो अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं उनको भी चिन्हित किया जा रहा है, संपूर्ण भूमि को चिह्नित सीमांकन करने हेतु नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में टीम बनाई गई थी, टीम द्वारा भूमि को चिह्नित कर दिया गया है।
कुछ लोगों द्वारा प्रशासन का सहयोग करते हुए लगभग 05 हेक्टेयर भूमि स्वयं ही जोत दिया गया है व कब्जा हटा लिया गया है।
तहसील प्रशासन द्वारा सख्त चेतावनी दी गई कि वे स्वयं कब्जा हटा लें अन्यथा उन्हें भूमाफिया घोषित करते हुए उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *