राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने 4 रजत व 15 कांस्य सहित रिकॉर्ड 19 पदक जीतकर इतिहास रचा

SPORTS उत्तर प्रदेश राजस्थान स्थानीय समाचार

आगरा, 21 जनवरी। राजस्थान प्रदेश के सवाई माधोपुर शहर के लक्ष्मी गार्डन के इण्डोर हॉल में आज संपन्न हुई 40वीं जूनियर फाइट,13वीं जूनियर पूमसे एवं 39वीं सीनियर फाइट,12वीं सीनियर पूमसे ऑफिसियल राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने 4 रजत व 15 कांस्य पदक सहित कुल रिकॉर्ड 19 पदक जीतकर इतिहास रचा।उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से आगरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा।जिसमें आगरा के चयनित खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करते हुए 3 रजत व 15 कांस्य पदक सहित कुल 18 पदक अपने नाम किए।

विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं-

रजत पदक विजेता:-
1.पारस बघेल (आगरा)
(फाइट-अंडर 58 किलो ग्राम भार वर्ग में)
2.स्वाती शुक्ला (आगरा) ने (2 पदक जीते हैं 1 रजत व 1 कांस्य)।
1 पूमसे टीम स्पर्धा में,
3.सुहानी श्रीवास्तव (आगरा)
पूमसे टीम स्पर्धा में)

4.रिशिका शर्मा
(कानपुर)
पूमसे टीम स्पर्धा में)

कांस्य पदक विजेता:-
5.अर्जुन चौधरी (आगरा)
(फाइट-अंडर 59 किलोग्राम भारवर्ग में)
6.विवेक जग्रवाल (आगरा) ने
(फाइट-अंडर 74 किलो ग्राम भार वर्ग में)

7.हर्षित बघेल (आगरा)
(फाइट-अंडर 63 किलोग्राम भारवर्ग में)
8.मनन गोयल (आगरा)
(फाइट-अंडर 87 किलोग्राम भारवर्ग में)
9.कुमकुम कुमारी (आगरा)
(फाइट-अंडर 49 किलोग्राम भारवर्ग में)
10.ऐश्वर्या प्रभा राज (आगरा)
(फाइट-अंडर 55 किलोग्राम भारवर्ग में)
11.परी सिंह(आगरा)
(फाइट-ओवर 73 किलोग्राम भारवर्ग में)

12 .प्रदीप गौड़ (आगरा) ने (2 कांस्य पदक जीते –
1 पूमसे पेयर स्पर्धा में,
13.प्रदीप गौड़ (आगरा)
2 पूमसे टीम स्पर्धा में)
14.उदय शर्मा (आगरा) ने
(पूमसे टीम स्पर्धा में)
15.तोषान्त कुमार (आगरा)
(पूमसे पेयर स्पर्धा में)
16.सुदर्शन देबनाथ(आगरा)
(पूमसे टीम स्पर्धा में)

17.स्वाती शुक्ला (आगरा)
(2 पूमसे पेयर स्पर्धा में)

18. हर्षिता गुप्ता(आगरा)
(पूमसे पेयर स्पर्धा में)
19. अविद्या सिंह (आगरा)
(न्यू पूमसे व्यक्तिगत स्पर्धा में)

आगरा ताइक्वांडो के सचिव पंकज शर्मा उपरोक्त प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारी एवं आगरा के ही मृत्युंजय कुमार व
नितिन बघेल निर्णायक थे।उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो टीम के विजेता खिलाड़ियों को ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डॉ एम सी शर्मा,ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा सीईओ संगीता शर्मा व साथी खिलाड़ियों ने अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *