शिविर में एनजीओ की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा म्यूजिक थैरेपी, राजकीय संप्रेक्षण गृह के किशोरों ने किया ’अंधेर नगरी’ नाटक का मंचन

Press Release उत्तर प्रदेश

जस्टिस जे.जे. मुनीर, जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक , जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा मेगा विधिक सेवा शिविर का मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारम्भ।

कार्यक्रम में मा. न्यायमूर्ति श्री जे.जे. मुनीर जी द्वारा मध्यस्थता अभियान के संबंध में तथा मा. जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से दी गई जानकारी।

मा. जस्टिस जे.जे. मुनीर जी, मा. जनपद न्यायाधीश श्री संजय कुमार मलिक जी, जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी ने विधिक सेवा शिविर में लगे सभी विभागों की स्टॉलों का किया निरीक्षण, ली जानकारी।

आगरा.22.02.2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर आज शिवाजी मंडपम, सभागार/ प्रेक्षागृह, खंदारी कैम्पस/परिसर आगरा में बृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन मा. न्यायमूर्ति श्री जे. जे. मुनीर, प्रशासनिक न्यायमूर्ति (सत्र खंड आगरा), मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के कर कमलों से किया गया और सभी विभागों की स्टॉलो का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
उक्त कार्यक्रम में एक पहल एनजीओ की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, स्वास्थ विभाग की ओर से म्यूजिक थैरेपी, (वीणा वादन के साथ) राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर आगरा के द्वारा किशोरों ने अंधेर नगरी चौपट राजा का नाटक का आयोजन किया गया, आगरा कॉलेज, आगरा के एनसीसी के छात्र/छात्रा के द्वारा शिविर में आए हुए लाभार्थियों की स्टॉल तक ले जाने का कार्य किया गया।
उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री ज्ञानेंद्र राव, अपर जिला जज, के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री जे.जे. मुनीर, प्रशासनिक न्यायमूर्ति (सत्र खंड आगरा) माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के द्वारा मध्यस्थता अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके पश्चात माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। अंत में श्री अमरजीत, अपर जिला जज, के द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर, महाविद्यालय, आगरा के सहयोग, एवं समस्त कर्मचारीगण को धन्यवाद ज्ञापित कर शिविर का समापन किया गया।

शिविर में लारा कोर्ट, एमएसीटी कोर्ट, फैमिली कोर्ट, कमर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारीगण, रामबदन सिंह, अपर पुलिस आयुक्त, श्रीमती रेनू कुमारी, जिला विकास अधिकारी, श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री ऋषिकेश बनर्जी, प्रबन्धक, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, केनरा बैंक, श्री अतुल कुमार सोनी, डीपीओ, श्री कैलाश विंद, डिप्टी रजिस्ट्रार, डॉ भीम राव आंबेडकर, महाविद्यालय, आगरा, डॉ राजीव वर्मा, प्रो. विधि विभाग, श्री पीयूष दूबे, डॉ भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय, श्री हिम्मत सिंह, अधिवक्ता/पैनल, डॉ. भीम राव आंबेडकर महाविद्यालय, दिव्यांग विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला एवं केंद्रीय, कारागार, नेडा, मिशन शक्ति, परिवाहन विभाग, आरटीओ, विद्युत विभाग सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *