आगरा, 9 दिसंबर।मिर्ज़ापुर/विंध्याचल शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में 5 से 9 दिसबर तक खेली गई 67वीं माध्यमिक विद्यालयी उत्तर प्रदेश अण्डर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा मण्डल 10 स्वर्ण,6 रजत व 15 कांस्य पदक सहित 31 पदक के साथ
ओवरऑल विजेता रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में भी आगरा मंडल विजेता रहा।
स्वर्ण पदक विजेता एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ी पंखुड़ी मेहरा, प्रिया सिंह,सना, पायल, विशाल शर्मा, हर्षित बघेल,हर्षित कन्नौजिया ने मनीषा लोहानी,समीक्षा मुद्ग़ल व वसीम ख़ान। स्वर्ण पदक विजेता एवं चयनित खिलाड़ी बैतूल मध्य प्रदेश में 30 दिसंबर से 6 जनवरी तक आयोजित होने वाली 67वी राष्ट्रीय स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे । रजत पदक विजेता बालक:- गिरजेश बघेल,रितिक चौहान,अक्षय विश्वकर्मा,विनय प्रताप, तृप्ति सविता व भूमि।
कांस्य पदक विजेताः आरिफ ख़ान, आदित्य, श्रेयस यादव, भव्य गौतम,अतीक्ष यादव, हर्षवर्धन बैरागी,साहिल चौहान,प्रतीक सिंह, प्रांशी राठौर,छवि, पूजा शाक्य,प्राची,तास्वी व वंशिका जैन।
आगरा मण्डल ताइक्वान्डो टीम खेल अधिकारी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रशिक्षक मास्टर पंकज शर्मा,हरी सिंह,विजय लक्ष्मी होल्कर,शिवम् कुमार गुप्ता,गौतम कुमार व सौम्य रंजन के नेतृत्व में मिर्ज़ापुर गई थी। आगरा मण्डल के विजेता होने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आर पी शर्मा, ज़िला विद्यालय निरीक्षक,आगरा दिनेश कुमार,नरेंद्र तनेज़ा, शलभ शर्मा, पियूष शर्मा,जितेंद्र शर्मा,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार,ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, पंकज कुमार,सौरभ गुप्ता, सौरभ सिंह,संजय नेहरू,रामेन्द्र शर्मा, केपी सिंह यादव,संदीप परिहार, रवि प्रकाश, दिग्विजय सिंह,अमित शर्मा,चंचल आहूजा, शैलजा सूद, राजेश गुप्ता,हिमांशु शर्मा,राम प्रकाश यादव, शिखा झीगरन,कविता झीगरन, शाहतोष गौतम, एन के बिंदु आदि ने अपनी हार्दिक बधाई दी है।