आगरा, 3 दिसंबर। भाजपा के राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत प्राप्त करने की खुशी में अर्जुन नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल– बैंड बाजे के साथ खेरिया मोड़ से सराय ख्वाजा, अजीत नगर गेट, सब्जी मंडी तक जुलूस निकाला तथा लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। जुलूस में सांसद राजकुमार चाहर, विधायक डा. जी एस धर्मेश, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर सांसद व विधायक ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। जुलूस में महानगर उपाध्यक्ष महेश शर्मा,मंडल अध्यक्ष योगेश त्यागी, विनय अग्रवाल, संदीप परिहार, सुशीला त्यागी, शशि उपाध्याय, उदित, मदनमोहन कुशवाह, पार्षद अजय गोस्वामी, इंदर बाबू, मधु शर्मा, नीलम गुप्ता, हेमंत नोतनानी, सुखेंद्र सिंह,बिजेंद्र पहलवान, जय सिंह सरदारा, केशव जादौन, दिग्विजय दोनेरिया आदि ने भाग लिया।