आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर बालक बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बास्केटबाल के पहले सेमीफाइनल में सेन्ट एंड्रयूज ने सेंट जॉर्जेज की टीम को 22 -17 से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम बॉयज ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 39 -17 पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया।
तीसरे स्थान के लिए सेंट जॉर्जस ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 14 – 09 से पराजित किया और तीसरे स्थान में अपनी जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में सेंट एंड्रूज ने स्टेडियम बॉयज को 53 – 43 से पराजित किया।
बालिका वर्ग में फाइनल का खिताब स्टेडियम ए ने स्टेडियम बी को 36 – 35 से हराकर खिताब अपने नाम किया। निर्णायक की भूमिका में शैलेंद्र सोनी, मनीष वर्मा, अयंत राणा, पंकज कुमार, वैशाली , कन्हैया पाठक ने निभाई।


