आगरा में आपदा के समय महिलाओं की क्या भूमिका होनी चाहिए इसको लेकर महिला स्वयं सहायता समूह की प्रमुख महिलाओं को दी जा रही है ट्रेनिंग

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 29 फरवरी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत महिला स्वयं सहायता समूह की करीब 300 महिलाओं को आगरा के आरबीएस ऑडिटोरियम हॉल में हुई ट्रेनिंग
आज राज्यमंत्री अनूप कुमार की उपस्थिति में जनपद आगरा में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आगरा की सहभागिता में “महिला स्वयं सहायता समूह की आपदा जोखिम न्यूनीकरण में भूमिका” विषयक एक दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आदरणीय लेफटिनेंट जनरल योगेंद्र डीमरी उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आगरा मंडल के 4 जनपद आगरा मथुरा मैनपुरी एवं फिरोजाबाद की स्वयं सहायता समूह की प्रमुखों को आपदा संबंधी जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र आपदा मोचन बल गाजियाबाद द्वारा आपातकालीन स्थिति में किस तरह न्यूनतम सामान से अपने बचाव हेतु उपकरण बनाए जाएं बताया गया। डॉ सलोनी एवं डॉ दीप्ति सिंह द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं खानपान हेतु व्याख्यान दिया गया। डॉ अनुराग पालीवाल द्वारा संचालन किया गया। उक्त कार्यक्रम में आपदा विशेषज्ञ आगरा शिवम कुमार मिश्र, आपदा विशेषज्ञ मथुरा श्री सुशील कुमार एवं आपदा विशेषज्ञ मैनपुरी श्रीमती अंकिता सक्सेना ने भी आपदा संबंधी जानकारी दी। धन्यवाद अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमति शुभांगी शुक्ला द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *