आगरा, 28 सितंबर। हर वर्ष की भांति इस बार भी गणपती बप्पा का हमारे घर आगमन हुआ। बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ सभी घर के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। उनकी मूर्ति को घर में स्थापित किया। सुबह–शाम रीति रिवाजों द्वारा उनकी पूजा–अर्चना की। आज सुबह प्रातः काल जग कर घर वालों के साथ आरती कर, गणपति बप्पा जी को विसर्जन के लिये यमुना किनारे स्थित हाथी घाट पर बने हुऐ कुंड में बड़े ही धूमधाम से ले जाकर उनको विसर्जित किया। यमुना नदी की साफ सफाई को ध्यान में रखते हुऐ इकोफ्रेंडली विसर्जन किया। विसर्जन में मुख्य रूप से अंश कुमार नोतनानी, वंश, महक, सहज, नवन, संगीता, हेमा, मीना आदि लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी सिंधी सेंट्रल पंचायत के उपाध्यक्ष सुशील नोतनानी ने दी।
