दुर्गा पूजा को गौमय हवन सामग्री चाहिए तो नगर निगम आइये

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। नगर निगम द्वारा संचालित गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लव यू जिंदगी फाउंडेशन अहम भूमिका अदा कर रहा है।
दुर्गा महोत्सव के दौरान हवन पूजन के लिए अब इस फाउंडेशन ने नगर निगम कार्यालय स्थित काउंटर से गोबर से निर्मित देवी माँ का मुखौटा, जय माता दी की पट्टी,देसी गाय के गोबर के कंडे,गोबर से बनी हवन लकड़ी, गौमय हवन सामग्री, गौमय धूप की बिक्री चालू कर दी है। बारह बजे से शाम छह बजे तक किसी भी समय में सामग्री काउंटर से ली जा सकती है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पशु कल्याण अधिकारी डा0 अजय सिंह ने बताया कि उपरोक्त संस्था के द्वारा गौ उत्पादों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए नो देशी गाय के गोबर और जड़ी बूटी से बने कंडे, हवन सामग्री के अलावा हवन के काम आने वाली गोबर की लकड़ी निगम स्थित काउंटर से उपलब्ध कराई जा रही है। इस संबंध में संस्था के संस्थापक प्रांकुर जैन बताया कि उपरोक्त सामान की बिक्री सोमवार से शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि संस्था गौ उत्पादों के प्रति लोगों में जागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से दीपावली पर देशी गाय के गोबर से बने दीपक, रक्षाबंधन पर राखियां और गणेत्सोत्सव के दौरान भगवान विनायक की गोबर से बनी मूर्तियों की भी बिक्री करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *