कूड़ा जलाते पकड़े गये तो देना होगा जुर्माना

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 21 अक्टूबर। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा है कि प्रतिबंध के बाद भी कुछ लोग सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। कूड़ा जलाकर हवा को प्रदूषित करने वाले लोगों के खिलाफ नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। मौके पर कूुड़ा जलाते पकड़े जाने पर एनजीटी नियमों के तहत जुर्माना वसूल किया जाएगा।
मौसम में बदलाव और त्योहारी सीजन के चलते पिछले कुछ समय से वायु प्रदूषण में बढोत्तरी हो गयी है। दीपावली को लेकर जहां एक ओर लोग घरों की साफ सफाई करा रहे हैं वहीं दूसरी ओर बरसात के जाने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी आने से प्रदूषण की समस्या और भी गहरा गई है। हालांकि नगर निगम हवा की क्वालिटी मेनेटेन रखने के लिए वाटर स्प्रिंकलिंग और मेकेनिकल स्वीपिंग करा रहा है इसके बावजूद हवा की सेहत खराब हो रही है। कई स्थानों पर लोग घरों का कूड़ा निकाल उसमें आग लगा रहे हैं। जिससे हवा की क्वालिटी गिर रही है। कूड़ा जलाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नगर निगम अब सख्त कदम उठाने जा रहा हैं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सभी जेडएसओ, एसएफआई और इंस्पेक्टरों को आदेश दे दिये हैं कि वे अपने अपने क्षेत्रों में पैनी नजर रखंे। खुले में कूड़ा जलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करें।

—-खुले में कूड़ा जलाने पर है प्रतिबंध—-

नेषनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी ने देशभर में खुले में कचरा जलाये जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आगरा ताज ट्रिपेजियम जोन में आता है। ताजमहल के पचास किलोमीटर की परिधि में कूड़ा नहीं जलाया जा सकता है। खुले में कचरा जलाये जाने पर पांच हजार से पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाये जाने का प्रावधान है।

—पूरे शहर में कराया जा रहा पानी का छिड़काव—

एस एफआई संजीव यादव ने बताया की हवा की सेहत में सुधार के लिए नगर निगम अपने स्तर से भरपूर प्रयास कर रहा है। पूरे शहर में आठ मेकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से लगातार सफाई कराई जा रही है जिससे सड़कों पर धूल के कण न उडें। इसके अलावा दस वाटर स्प्रिंकलिंग मशीनों और चार टेंपो से पानी का छिड़काव और डिवायडरों और उन पर लगी हरित पट्टिका की धुलाई कराई जा रही है। नगरायुक्त स्वयं सुबह शाम इसकी समीक्षा कर रहे हैं।

——-डस्टबिन उठाने वाले चार टेंपो सैनिटाइजर में कन्वर्ट किये —–

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 के क्रम में शहर को डस्टबिन फ्री करने से जिन वाहनों द्वारा डस्टबिन उठाया जाता था उनकी उपयोगिता बनाए रखने के लिए चार टेंपो को भी दीपावली पर बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सैनिटाइजर में कन्वर्ट किया गया है।

वर्जन—
शहर के नागरिकों और दुकानदारों से अपील है कि वे घरों या दुकानों से निकलने वाले कचरे को जलाकर आवोहवा को खराब कर आम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें। कचरे को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को आने वाले वाहनों को दें। सार्वजनिक स्थलों पर कचरा जलाते पकड़े जाने पर जुर्माना देना होगा।

अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त, नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *