आगरा, 16 दिसंबर। खेल निदेशालय, उ०प्र० के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशीय सीनियर पुरुष / महिला वर्ग में जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता 16 से 17 दिसम्बर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में आयोजित की जा रही है। जिसमें पहले दिन आगरा के खिलाड़ियों का जलवा रहा। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डा०पंकज महेन्द्र, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद को अनिल कुमार क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी आगरा मण्डल एवं श्रीमती सविता श्रीवास्तव क्रीड़ाधिकारी ने बुके भेंट कर तथा जावेद ने पट्का पहनाकर हार्दिक स्वागत किया। मुख्य अतिथि को श्रीमती शशी प्रभा अंश० मानदेय कबड्डी प्रशिक्षका ने बैज लगाकर हार्दिक अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों से परिचयर प्राप्त कर प्रतियोगिता की विधिवत उद्घाटन की घोषणा की गयी। इस अवसर पर राकेश यादव क्रीडाधिकारी मथुरा, राजीव सोई, अध्यक्ष मास्टर हाकी, श्रीमती शशी प्रभा, श्रीमती सुमन, हेमन्त भारद्वाज, योगेश वर्मा, मनीष वर्मा, जावेद, रामप्रवेश, आरिफ आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह, पावरलिफ्टिग प्रशिक्षक द्वारा किया गया।
प्रदेशीय पुरूष / महिला जिम्नास्टिक्स खेल के परिणाम
फ्लोर एक्सरसाइज में आगरा मंडल के रमजान ने स्वर्ण, आगरा छात्रावास के अयान ने रजत और वाराणसी के अजय प्रजापति ने कांस्य पदक जीता। पामेल हार्स में आगरा मंडल के सुंदरम शर्मा ने स्वर्ण, आगरा हास्टल के गुरप्रीत राठी ने रजत और सहारनपुर के अक्षित आर्य ने कांस्य पदक जीता। रिंग्स में आगरा मंडल केआदित्य सविता ने स्वर्ण, अभय ने रजत और सहारनपुर के तुषार केशले ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में बेलेंसिंग बीम में अनन्या गुप्ता आगरा मंडल ने स्वर्ण, आगरा हास्टल की संजना पटेल ने रजत पदक जीता। बरेली की शगुन ने कांस्य पदक जीता। अनईवन बार में आगरा हास्टल की अंजलि प्रजापति ने स्वर्ण, कल्पना ने रजत जीता। वहीं लखनऊ की अंशिका ने कांस्य पदक जीता। निर्णायकः- रामप्रवेश दुबे, आरिफ, जावेद, अश्वनी, इरशाद, रजनीश, मोनिका, कु० दीक्षा रहे।