मेजबान आगरा ने जीती माध्यमिक मंडलीय हाकी प्रतियोगिता

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 10 सितंबर। संयोजक प्रधानाचार्य कुंवर राजवीर सिंह (ठाकुर तेज सिंह इंटर कॉलेज ककरारी आगरा ) व महेश चंद त्यागी (श्री सोबरन सिंह त्यागी इंटर कॉलेज देवरी रोड आगरा ) की संयुक्त सूचना अनुसार माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय हॉकी 14 वर्ष 19 वर्ष प्रतियोगिताआज एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा के हॉकी मैदान पर आयोजित की गई प्रतियोगिता का शुभारंभ राजीव सोई मास्टर हॉकी संघ के अध्यक्ष,  मंडलीय सचिव अनिल कुमार, जनपदीय सचिव रीनेश मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में चारों जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया ।मथुरा आगरा मैनपुरी फिरोजाबाद ।14 वर्ष बालक वर्ग में आगरा ने मथुरा को 5-0 से हराया 14 वर्ष बालिका केवल मथुरा की टीम थी इसलिए उसे विजेता घोषित कर दिया ।19 वर्ष बालिका वर्ग में आगरा जनपद ने मथुरा को 4- 0 से हराकर मंडलीय विजेता होने का गौरव प्राप्त किया ।19 वर्ष बालक वर्ग में आगरा ने मथुरा को 4-0 से हरा कर विजेता बनी।
पुरस्कार वितरण कुंवर राजवीर सिंह एवं महेश चंद त्यागी ने किया। इस अवसर पर  संजय नेहरू , केपी सिंह ,रवि प्रकाश ,सौरभ गुप्ता, ज्योति सिंह, एन के बिंदु, मो खलील  अवधेश, महेंद्र ,सर्वेश सोलंकी आदि उपस्थित थे। मैचों के निर्णायक अमिताभ गौतम ,गौरव शर्मा ,दिलीप कुमार ,धर्मेश कुमार, अजय कुमार सिंह ,हिमांशु आदि थे। प्रतियोगिता में मंडलीय टीम का चयन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *