प्रदेशीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में मेजबान आगरा के खिलाड़ियों का जलवा

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 16 अक्टूबर। खेल निदेशालय, उ0प्र0 के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य  में प्रदेशीय सीनियर पुरूष / महिला वर्ग में जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता दिनांक 16 से 18 अक्टूबर 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, (IPS), पुलिस अपर महानिदेशक आगरा जोन, आगरा के कर कमलो द्वारा विधिवत् उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि को आरएसओ सुनील चन्द्र जोशी  ने बुके भेंट कर तथा श्रीमती सविता श्रीवास्तव, क्रीडाधिकारी ने पटका पहनाकर हार्दिक स्वागत किया। सुश्री कल्पना चौधरी, एथलेटिक्स प्रशिक्षिका द्वारा बैच लगाकर हार्दिक अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर डा. हरी सिंह यादव, अध्यक्ष जिला ओलंपिक  संघ, श्रीमती सविता श्रीवास्तव क्रीडाधिकारी ,राममिलन क्रीडाधिकारी अलीगढ़ , अरविन्द यादव क्रीडाधिकारी गाजीपुर,  एस.एस.चौहान सेवानिवृत क्रीडाधिकारी, रीनेश मित्तल, संयुक्त सचिव जिला बास्केटबाल संघ आगरा, श्रीमती शशी प्रभा, श्रीमती सुमन, हेमन्त भारद्वाज, सुश्री कल्पना चौधरी, ,योगेश वर्मा, ,सागर उपाध्याय ,जावेद, मो.खलील आदि उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन  राममिलन, क्रीड़ाधिकारी अलीगढ़ के द्वारा किया गया।

फ्लोर एक्सरसाइज में आगरा के रमजान ने स्वर्ण, आगरा छात्रावास के आशुतोष ने रजत और मेरठ के अग्रे ने कांस्य पदक जीता। पामेल हार्स में आगरा के विकास यादव ने स्वर्ण, आगरा छात्रावास के अर्पित प्रजापति ने रजत और झांसी के पर्थ वाकरे ने कांस्य पदक जीता। रिंग्स में आगरा के हिमांशु शर्मा ने स्वर्ण, आगरा छात्रावास के अयाम ने रजत और सहारनपुर के तुषार कैसले ने कांस्य पदक जीता। बालिकाओं में बेलैंसिंग बीम में आगरा की दीक्षा ने स्वर्ण, आगरा छात्रावास की तनिष्का ने रजत और मेरठ की कु. हिया ने कांस्य पदक जीता।  निर्णायक-  श्रीमती निर्मला देवी (मेरठ), 2- सीमा विश्वकर्मा (गोरखपुर) 3 मोनिका सिंह (आगरा ) 4-पूजा (आगरा ) 5-सुमन (आगरा) 6- सरिता वर्मा (आगरा) 7-रविकान्त यादव (लखनऊ), 8- राजेश यादव (बरेली). 9- देवी प्रसाद दीक्षित (झांसी). 10- रामप्रवेश (आगरा) 11-आरिफ (आगरा), विष्णु (आजमगढ़) रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *