
आगरा। स्थानीय होटल ग्रान्ड को आतिथ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु आतिथ्य उत्कृष्टता पुरस्कार भारत की सबसे बड़ी पर्यटन संस्था फेडरेशन आफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, हरानी तथा उत्तर प्रदेश होटल व रेस्तरां एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से विवाह व सेमिनारों के आयोजनों के सन्दर्भ में आयोजित पर्यटन सेमिनार के अंतर्गत लखनऊ के होटल रमान्डा में प्रदान किया गया।
होटल ग्रान्ड का एक लंबा इतिहास है। इसकी स्थापना सन 1928 में ब्रिटिश सैनिकों हेतु सोल्जर होम के रूप मे की गई। द्वितीय महायुद्ध के पश्चात इस स्थान को होटल में परिवर्तित कर दिया गया। 1948 में इसका प्रबंध और तत्पश्चात स्वामित्व डंग परिवार के हाथ में आ गया। अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आगमन के अतिरिक्त कईं फिल्मों और टीवी धारावाहिकों का छायाकंन भी यहां हुआ है। नगर के लंबे पर्यटन इतिहास का भी यह साक्षी रहा है। साठ के दशक में निर्मित होटल वर्गीकरण समिति द्वारा चयनित देश के सितारा होटलों में यह शामिल था। वर्तमान में प्रमुख साहित्यकार अरुण डंग और अनिल डंग ग्रांड होटल का प्रबंधन कार्य देख रहे हैं।


