उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को होमगार्ड मंत्री ने दिये 51 हजार रुपये

SPORTS उत्तर प्रदेश
ग्राम सौनिगा में आयोजित युवा कल्याण खेल प्रतियोगिता  में  होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित
आगरा.06.10.2024. आज जनपद के ग्राम सौनिगा, पंचायत खेडा हाजीपुर में आयोजित युवा कल्याण खेल प्रतियोगिता – 2024 में  मंत्री होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश शासन धर्मवीर प्रजापति  मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
उक्त अवसर पर उन्होंने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल से ना केवल शरीर स्वस्थ होता है बल्कि इससें देश का भी नाम रोशन होता है। क्योकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और तभी हम स्वस्थ समाज की स्थापना में अपना सहयोग दे सकते हैं। आज प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाए संचालित की गई है। इन योजनाओं का आप सभी लोग लाभ लें।
उक्त अवसर पर खंदोली शहीद स्मारक से क्रीडा स्थल तक मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। उक्त के अतिरिक्त आयोजित 1600 मीटर पुरूष वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान गौरव कसाना ने  द्वितीय स्थान गौरव ने तथा तृतीय स्थान नवीश यादव ने प्राप्त किया। इसी प्रकार 800 मीटर महिला वर्ग दौड में प्रथम स्थान ज्योति, द्वितीय स्थान निधि तृतीय स्थान रानी ने प्राप्त किया है। इसके अलावा लम्बी कूद पुरूष वर्ग, लम्बी कूद महिला वर्ग तथा पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले खिलाडियों को मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र, ट्राफी एव नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों द्वारा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए 51 हजार रूपये प्रदान किये। जोकि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को दिया जायेगा। मंच का कुशल संचालन नन्द किशोर शर्मा द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर पूर्व विधायक  जयदीप सिंह, पूव विधायक खेरागढ  महेश कुमार गोयल, जिला उपाध्यक्ष बीजेपी, हाथरस  अमित चौधरी, निदेशक शक्ति मोटर्स राघव अग्रवाल, निदेशक आरूति सीड्स  किशोर अग्रवाल, श्रीराम कोल्डस्टोर संचालक  राम प्रकाश आदि सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के खिलाडी, दर्शक एव आमजन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *