पारस्परिक सौहार्द और हर्षोल्लास से मना लुहार गली व्यापार समिति का होली मिलन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। लुहार गली व्यापार समिति द्वारा सोमवार को होली मिलन समारोह-2026 का भव्य आयोजन विजय क्लब, विजय नगर कॉलोनी, आगरा में हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी एन अग्रवाल रहे। उनका स्वागत लुहारगली व्यापार समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता एवं महामंत्री संजीव अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर फूलों की एवं चंदन की होली खेली गई, जिससे वातावरण भक्तिमय और सौहार्दपूर्ण बना रहा। समिति की ओर से सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर तथा चंदन और गुलाल का टीका लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया गया।
समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि मन के मैल को मिटाकर रिश्तों में मिठास घोलने का पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी भेदभाव भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। रंगों की यह उमंग समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करती है।”
समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बंसल, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल,रवि अग्रवाल, विपिन गोयल, अमित अग्रवाल,कन्हैया लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जैन एवं उपमहामंत्री अनुज गुप्ता, उपमहामंत्री (संगठन) विनय अग्रवाल, उपकोषाध्यक्ष अमित जैन, संगठन मंत्री ऋषि गोयल, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, बंटी बरुआ, प्रबल गोयल, दीपक सिंघल, इशू गुप्ता, नितिन गुप्ता, प्रदीप गोयल, संजय अरोरा, सुमित गुप्ता, विवेक गोयल, कुणाल अग्रवाल, सौरभ कुशवाह, विनीत जैन, सौरभ गर्ग, राम अनिमेष शर्मा व अन्य सदस्यों में व्यवस्था संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *