आगरा, 7 मार्च। आज दिनांक 07.03.2025 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय आगरा के गोवर्धन सभा कक्ष में यांत्रिक विभाग द्वारा हिंदी में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्य की राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, प्रनव कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजभाषा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जिसमें यांत्रिक विभाग द्वारा हिंदी में किये जा रहे कार्य का अवलोकन किया। आगरा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के सफल निर्देशन में राजभाषा हिंदी में बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। आगरा मंडल ‘क’ क्षेत्र में होने के कारण यहाँ शत-प्रतिशत कार्य हिंदी में ही किया जाता है।ऑ
अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा हिंदी किये जा रहे कार्य का बारीकी से अवलोकन किया और किये जाने वाले कार्य की सराहना की उनके साथ राजभाषा अधिकारी एवं मंडल सिगनल एवं दूर संचार इंजी., अनिल सिंह पटेल एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजी कै.वै., राजकुमार वर्मा एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, सत्यकेतु सिंह उपस्थित रहे एवं यांत्रिक विभाग के सभी वरि. पर्यवेक्षक मौजूद रहे। राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन संसदीय समिति के निरीक्षण पूर्व सभी विभाग द्वारा किया जाता है। इसका आयोजन राजभाषा शाखा द्वारा कराया जाता है ।