आगरा मंडल के विभिन्न स्टेशन लॉबी पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर प्रसाद के मार्गदर्शन में आगरा मंडल द्वारा यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्टेशन लॉबी पर स्वास्थ्य जांच शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इन स्वास्थ्य जांच शिविर का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में कार्यरत रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवार तथा यात्रा के दौरान आने वाले यात्रियों को मौके पर ही आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
आगरा मंडल द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता के उद्देश्य से आगरा मंडल के विभिन्न स्टेशन लॉबी पर स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, आगरा मंडल के निर्देशानुसार इन स्वास्थ्य जांच शिविरों का कार्यक्रम निम्नानुसार निर्धारित किया गया है—
दिनांक 19.01.2026 को ईदगाह स्टेशन लॉबी, दिनांक 27.01.2026 को आगरा कैंट लॉबी पर, दिनांक 29.01.2026 को मथुरा जंक्शन लॉबी,दिनांक 05.02.2026 नई दिल्ली स्टेशन लॉबी पर, इन शिविरों के माध्यम से रेलवे कर्मचारियों को स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे शिविरों का अधिकतम लाभ लिया जा सके।यह पहल कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *