हरदोई की महिलाएं और गाजियाबाद के पुरुष बने देवीराम अग्रवाल राज्य हाकी चैंपियन

SPORTS उत्तर प्रदेश
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते ओलंपियन अशोक कुमार।साथ में अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर।

आगरा। तृतीय देवी राम अग्रवाल स्मृति हॉकी प्रतियोगिता के महिला वर्ग के फाइनल में हरदोई ने आगरा को 8-2 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। हरदोई की तरफ से पायल ने तीन ,ज्योति ने दो और जैन तीन गोल किये ।आगरा की तरफ से एक गोल भूमि ने, एक गोल सोनी ने किया। मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आगरा टीम की सोनी छावनी परिषद विद्यालय की छात्राएं रही।
आज का दूसरा फाइनल मुकाबला पुरुष वर्ग में  गाजियाबाद बनाम आगरा के मध्य खेला गया। जिसमें गाजियाबाद ने आगरा को 7-3 से पराजित किया । गाजियाबाद की तरफ से चार गोल करन ने , दो गोल कोमल ने और दो गोल आनंद ने किये। आगरा की तरफ से तीन गोल मनीष ने किये। आगरा की तरफ से मनीष को श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को 10000 का नगद पुरस्कार दिया गया उपविजेता टीम को 5100 का नगद पुरस्कार दिया गया।
आज के मैच के निर्णायक प्रशांत शुक्ला, शकील खान, अमित सक्सेना, एहसान परवेज ,रश्मि कुमारी, आशा कुमारी, मधु कुमारी आदि रहे।
आज फाइनल मैच के मुख्य अतिथि रहे डॉ प्रशांत गुप्ता प्रधानाचार्य एसएन मेडिकल कॉलेज और अशोक ध्यान चंद ओलंपियन अर्जुन अवार्ड यश भारती पुरस्कार वर्ल्ड कप विजेता 1975 , अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी सुबोध खंडकरऔर मनजीत सिंह राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, सलीम भाई ,डॉक्टर कमल चौधरी आगरा हॉकी अध्यक्ष ,तपेश शर्मा आगरा हॉकी उपाध्यक्ष ,संजय शर्मा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी।  उमेश अग्रवाल ,सतीश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पंकज गोयल ,राजेश अग्रवाल, प्रियंक, राजेश गोयल अग्रवाल अखिल बंसल, सतीश गोयल, पूरे देवी राम परिवार ने इस टूर्नामेंट में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और टीमों को बधाइयां दी । टूर्नामेंट के ऑब्जर्वर ओम प्रकाश शर्मा रहे।  इस दौरान वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी  डॉक्टर जयशंकर यादव, कुलदीप सिरोही ,शाहिद अली, फिरोज खान, गौरव रौतेला ,परमजीत सिंह, शाहिद अंसारी ,गोपाल भगत ,जैगम मशकूर उत्तर मध्य रेलवे सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान किया गया ।टोकन ऑफ लव देकर उनका अभिवादन किया ।इस टूर्नामेंट का संचालन डा. रीनेश मित्तल  ने किया और सभी अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव संजय गौतम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *