आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा राजकुमार गुरुनानी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दीपक शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर व्यापारियों ने उनका आभार व्यक्त किया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल एवं पूरी टीम ने प्रांतीय नेतृत्व को धन्यवाद किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुरुनानी ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व ने जो भी जिम्मेदारी हमें दी है, हम उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाएंगे। प्रदेश मंत्री दीपक शर्मा ने कहा है कि पहले जिले की जिम्मेदारी निभा रहे थे, अब प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने प्रदेश की जिम्मेदारी दी है, उसको भी पूरी मेहनत के साथ निभाएंगे। हम अपने व्यापारी भाइयों के लिए हर समय संघर्ष करते रहे हैं और करते रहेंगे। होटल जन्नत जीवनी मंडी पर कार्यक्रम में राजकुमार गुरनानी, दीपक शर्मा का साफ़ा और शाल पहनाकर स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष गिर्राजअग्रवाल , किशोर बुधरानी, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, सुनील जैन, रोहित आयलानी, अनुराग गोयल, रामकुमार गोयल , राजेंद्र कुमार, ईश्वर लाल, गन्नु भाई कपिल अग्रवाल गोपाल पुर्शीनी, रवि लालवानी, इंद्र त्रिलोकनी,अमित गर्ग, देवेन्द्र सिंघल, मनीष मदान, पवन राज्वानी, विशाल लालवानी कार्यक्रम में मौजूद थे।