आगरा, 23 जुलाई। सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज की कोच नीतू सिंह की सूचनानुसार सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज,बज़ीरपुरा रोड,आगरा के इण्डोर हॉल में आज हुए एक दिवसीय आगरा ज़ोन एएसआई एससी अंडर-14,17 एवं 19 वर्ष (बालिका वर्ग) ताइक्वान्डो टीम चयन/ट्रायल में संघर्षपूर्ण एवं रोमांचक मुकाबले खेले गए। चयन/ट्रायल का शुभारंभ सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर लीना एवं कॉर्डिनेटर रॉबर्ट मैसी द्वारा खिलाड़ियों की फाइट प्रारम्भ करा कर एवं परिचय प्राप्त कर किया गया। ट्रायल अंतर्राष्ट्रीय कोच एवं जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा सचिव पंकज शर्मा के दिशा-निर्देशन में किया गया। निर्णायकों में अभिषेक शर्मा,शिवम् कुमार गुप्ता,संजना शाक्य व ख़ुशबू यादव द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।
अश्वनी प्रकाश,मोनिका बोंज़ोर व राजमनी सिंह द्वारा प्रतियोगिता में सहयोग किया गया।उपरोक्त अवसर पर यमन दर्लामी,करन वर्मा,प्रदीप त्यागी,गौरव शर्मा,गुंजन सैनी व ख़ुशी जैन आदि उपस्थित थे।
विजेता एवं चयनित बालिका खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-
अंडर 19 वर्ष
-40 किग्रा-
मानवी सिंह,
(सेंट पैट्रिक्स)
-42 किग्रा-
कुंजिका बिन्दल,
(सेंट पैट्रिक्स)
-44 किग्रा-
मनिका यादव,
(इण्डियन हैरिटेज)
-46 किग्रा-
एमी क्रिस्टीन
(सेंट पैट्रिक्स)
-49 किग्रा-
रितिका यादव,
(इण्डियन हैरिटेज)
-52किग्रा-
अनिका जैन
(सेंट एंथनीज़)
-55 किग्रा
सानवी सिंह,
(सेंट पैट्रिक्स)
-59 किग्रा
-प्रियाँशी अग्रवाल,
(सेंट कांरेडस)
-63 किग्रा-
अनिका टण्डन,
(सेंट पैट्रिक्स)
-68 किग्रा-
नम्रता
(सेंट कांरेडस) व
+68किग्रा-
नम्या अग्रवाल
(सेंट पैट्रिक्स)।
अंडर 17 वर्ष
-32 किग्रा-
जिया सिंह,
(सेंट पैट्रिक्स)
-35 किग्रा-
आराध्या भदौरिया,
(सेंट पैट्रिक्स)
-38 किग्रा-
आराध्या गुप्ता,
(सेंट पैट्रिक्स)
-42 किग्रा-
दिया सिंह,
(सेंट पैट्रिक्स)
-44 किग्रा-
अनन्या गुप्ता,
(सेंट पैट्रिक्स)
-46 किग्रा-
वैष्णवी वर्मा
(सीमैक्स इंटरनेशनल)
-49 किग्रा
मान्या अग्रवाल,
(सेंट कांरेडस)
-52 किग्रा-
विभूषिता भारद्वाज,
(क्राइस्ट द किंग)
-55 किग्रा-
ऐश्वर्या प्रभा राज,
(सेंट पैट्रिक्स)
-59 किग्रा-
अवंतिका सिंह
(सेंट कांरेडस) व
-63 किग्रा-
अलंकृति शर्मा
(सेंट कांरेडस)।
व
-68 किग्रा-
दीवा गुप्ता
(सेंट कांरेडस)
+68 किग्रा-
नव्या शर्मा
(सेंट पैट्रिक्स)
अंडर 14 वर्ष
-26 किग्रा-
यशी चाहर,
(सेंट थॉमस)
-29 किग्रा-
अनीका गुप्ता,
(सेंट पैट्रिक्स)
-32 किग्रा-
आध्या शर्मा,
(सेंट पैट्रिक्स)
-35 किग्रा-
अदविका सिंघल
(सेंट पैट्रिक्स)
-38 किग्रा-
दिया सिंह,
(सेंट पैट्रिक्स)
व
+38 किग्रा-वैष्णवी मिश्रा
(क्राइस्ट द किंग)।
उपरोक्त चयन/ट्रायल में सेंट पैट्रिक्स,सीमैक्स इंटरनेशनल,सेंट एंथनीज़,सेंट कांरेडस, सेंट थॉमस इण्डियन हैरिटेज स्कूल व क्राइस्ट द किंग स्कूल के 80 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
उपरोक्त चयनित खिलाड़ी 8 से 10 अगस्त तक ग़ाज़ियाबाद रिजनल (ग्रेटर नोएडा) के जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल में आगरा ज़ोन से प्रतिभाग करेंगे।