
आगरा। कर्मयोगी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा पावन नवरात्रि के अवसर पर भगवान श्रीराम के प्राकट्य दिवस रामनवमी को अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वेंभवेश्वर महादेव मंदिर परिसर में माता दुर्गा आदिशक्ति की प्रतिमा स्थापना कर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन भुवनेश्वर शर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र भाई साहब (पूर्व विभाग प्रचारक), विपिन भाई साहब (बल्केश्वर भाग प्रचारक), महानगर विद्यार्थी परिषद के राजेश जी (मिलन प्रमुख), अमृत मखीजा (मुख्य शिक्षक), अमित शर्मा (शाखा कार्यवाह) सहित संजू शर्मा, नीरज त्यागी, कपिल महाजन, राहुल शर्मा, लोकेश जी एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
इस दौरान नारी शक्ति की भी विशेष भागीदारी रही तथा समस्त कॉलोनी वासियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया। पूरा वातावरण भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।


