भगवान झूलेलाल जयंती पर खेरिया मोड़ पर भव्य आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। सिंधी शक्ति संगठन द्वारा खेरिया मोड़, आगरा में भगवान झूलेलाल की जयंती के उपलक्ष्य में 1076वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य योगी गुरु जहाजनाथ जी, सांसद राजकुमार चाहर एवं विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत भगवान झूलेलाल की भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भाग लिया।
आरती के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मीठे चावल, छौले का प्रसाद एवं मीठे शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति हुई, महिलाओं ने नृत्य कर उत्सव को और भी आनंदमय बना दिया तथा श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे।

सिंधी शक्ति संगठन के अध्यक्ष सुशील नोतनानी ने बताया कि भगवान झूलेलाल जयंती सिंधी समाज का प्रमुख पर्व है, जिसे समाज बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाता है। इस पावन अवसर पर समाज में जनेऊ संस्कार, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य संपन्न किए जाते हैं। साथ ही समाज के लोग एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शांति एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों में सिंधी समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोग भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, जिससे आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के अंत में भगवान से शांति एवं सुकून बनाए रखने की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशील नोतनानी, महेश शर्मा, हेमंत नोतनानी, मनोज नोतनानी, राजेश यादव, आनंद नोतनानी, अजय नोतनानी, राजकुमार नोतनानी, अखिलेश अग्रवाल, संजय नोतनानी, विकास भारद्वाज, मनोज खेमानी, संतोष नोतनानी, दिलीप खेमानी, बिजेंदर पहलवान, सुखदेव गिडवानी, दीपक नोतनानी, आशा राम खेमानी, रूपचंद चांदनी अनिल नोतनानी, सत्येंद्र यादव, संजीव कुमार नोतनानी, जय किशन, वंश नोतनानी, सुशीला त्यागी संगीता नोतनानी, सोनू नोतनानी, अमिता, पवन कुशवाहा, जय सिंह सरदार, लक्ष्मण कल्याणी, आशु मूलचंदानी, बाबू चेतवानी, मेघराज चांदनी, रणजीत राणा, भारत मंगलानी, काव्या, अंश, महक, नीर, सहज, राजू कुशवाहा तेजस, संदीप परिहार आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *