श्री पूरनचंद मित्तल मेमोरियल स्पोर्ट्स मीट का भव्य समापन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 1 जनवरी। वनस्थली विद्यालय में आयोजित चार दिवसीय श्री पूरनचंद मित्तल मेमोरियल स्पोर्ट्स मीट का समापन समारोह आज नववर्ष की पूर्व संध्या पर उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समापन दिवस पर सभी प्रतियोगिताएं कक्षा प्लेग्रुप से यूकेजी तक के छात्रों के लिए आयोजित की गईं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंकज शर्मा (ताइक्वांडो कोच) और डॉ. सुरेश कुशवाह (एत्मादपुर चेयरमैन) ने रिबन काटकर और मशाल प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ. सुरेश कुशवाह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बच्चों को खेलों के महत्व को समझाते हुए उन्हें अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समापन समारोह का समापन मुख्य अतिथि द्वारा गुब्बारे उड़ाकर किया गया।

समापन दिवस की प्रमुख प्रतियोगिताएं और विजेता:

सिंपल रेस:  प्लेग्रुप: 1. चंचल , 2. शौर्य , 3. युवांश गुप्ता

नर्सरी: 1. सार्थक , 2. गगन , 3. हिमांशु

एलकेजी: 1. फियाज़ान , 2. नंदिनी , 3. दिव्या

यूकेजी: 1. पीयूष , 2. जानवी , 3. शौर्य

बैक हैंड रेस: प्लेग्रुप: 1. अर्पित , 2. ऋषभ , 3. पलक

नर्सरी: 1. प्रवल, 2. उत्सव , 3. अरुल

एलकेजी: 1. आस्था , 2. रश्मि , 3. रोनक

यूकेजी: 1. दीपिशा , 2. करण, 3. गिरीश

टॉफी कलेक्ट रेस: प्लेग्रुप: 1. तेजस्विनी, 2. जय, 3. यश

नर्सरी: 1. हार्दिक , 2. नव्या , 3. नवित

एलकेजी (लड़के): 1. कृष्णा, 2. आर्यन , 3. आरव

एलकेजी (लड़कियां): 1. गंगा , 2. हिमांशी , 3. निताशा

यूकेजी (लड़के): 1. लविक, 2. अर्पित, 3. शौर्य

यूकेजी (लड़कियां): 1. शोभा, 2. ईशु , 3. विधि

शिक्षकों ने भी लिया भाग:

शतरंज: शमी सर (AVV) और प्रियंका मैम (DPIC) विजेता रहे।

नींबू दौड़: लक्ष्मी मैम (AVV) और अतुल सर (AVMD) ने जीत हासिल की।

सिंपल रेस: मोनिका मैम (AVPV) और धर्मेश सर (DPIC) विजेता रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन MIGFRE अकादमिक डायरेक्टर श्रीमती नूपुर सिंघल, AVMD प्रिंसिपल श्रीमती निर्मल चौहान, KVPS प्रिंसिपल श्रीमती सुनैना नाथ, और AVMD वाइस प्रिंसिपल श्री यतेन्द्र सरस्वत ने किया।

प्रमुख वक्तव्य:

श्री वीरेंद्र मित्तल (चेयरमैन, MIGFRE):
“खेल छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह आयोजन उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को निखारने का मंच है।”

श्रीमती रीना जालान (को-चेयरमैन):
“स्पोर्ट्स मीट छात्रों को टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मकता का अनुभव कराती है, जो उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक है।”

डॉ. स्वाति चंद्रा (को-डायरेक्टर):
“खेलों के माध्यम से बच्चे अनुशासन, आत्मनिर्भरता और मानसिक मजबूती प्राप्त करते हैं।”

श्री मनीष मित्तल (डायरेक्टर):
“यह स्पोर्ट्स मीट न केवल एक प्रतियोगिता थी, बल्कि छात्रों के लिए एक ऐसा मंच था, जिसने उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।”

इस चार दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति और शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा। नववर्ष की पूर्व संध्या पर यह आयोजन सभी के लिए एक नई प्रेरणा और उत्साह का स्रोत बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *