जीजीआईसी नैनाना जाट की बालिकाएं और जीआईसी के बालक माध्यमिक वेटलिफ्टिंग चैंपियन

SPORTS उत्तर प्रदेश

बीडी जैन दूसरे और मुरारी लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा

आगरा, 9 सितंबर। श्री शंकर लाल रामराज्य इंटर कॉलेज लादू खेड़ा बालक वर्ग में एवं मुरारी लाल खत्री इंटर कॉलेज में गर्ल्स में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुरारीलाल खत्री की प्रिंसिपल डा. पूनम मिश्रा एवं शंकर लाल रामराज इंटर कॉलेज लादू खेड़ा के प्रधानाचार्य डॉ संतोष कुशवाहा, डॉ रक्षपाल त्यागी ,डॉ रामावतार, डॉ प्रशांत गहलोत, डॉ बी के चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । प्रतियोगिता में पहला स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनाना जाट 239 अंकों के साथ विजेता रहा ,जबकि 129 अंकों के साथ बीडी जैन इंटर कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा और 126 अंकों के साथ मुरारी लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा ।

बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज की टीम विजेता रही । निर्णायकों की भूमिका हरदीप सिंह हीरा, देव कुमार ने निभाई। जबकि प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक देव प्रताप सिंह रहे ।इस अवसर पर रजनेश शर्मा, सूरज वशिष्ठ, राहुल बाबू, अमित दीक्षित, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार ,जनपद जिला सचिव रीनेश मित्तल, केपी सिंह ,संजय नेहरू, हरपाल सिंह, राजेश गुप्ता, रवि प्रकाश, शाहतोष गौतम, पंकज कश्यप, एन के बिंदु, सपना सिंह, नीलम सिंह, विजयलक्ष्मी ,कुमारी अपूर्व, चेतन चौहान, शुभम गुप्ता, सुमन यादव और जैनब, ज्योति सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *