आगरा, 9 अक्टूबर। जी डी एम इंटर कालेज बिचकौली,बटेश्वर,बाह में आयोजित की गई 67वीं माध्यमिक विद्यालय आगरा जनपदीय अंडर 14,17 एवं 19 वर्ष बालक एवं बालिका तीरंदाज़ी प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में जी डी एम इं कॉ, बिचकौली,बटेश्वर,बाह ओवरऑल विजेता बना। जबकि राजकीय हाईस्कूल, बटेश्वर ओवरऑल उपविजेतारहा। प्रतियोगिता का उदघाटन एवं पुरस्कार वितरण डॉ वात्सलय उपाध्याय,हरणरायण सिंह प्रधान,महेश कुमार बरुआ पूर्व प्रधान, विनोद कुमार यादव सूबेदार, समाजसेवी महेश कुमार दीक्षित व निदेशक अनिल कुमार यादव द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर किया गया। उपरोक्त अवसर पर देवेंद्र कुमार यादव,राघवेंद्र सिंह,हरदेश,संत राम वर्मा,दिनेश कुमार यादव,सूरजभान सिंह,कुलदीप भड़ौरिया,गोपाल अवस्थी,सोनल सक्सेना,नीना यादव आदि ने प्रतियोगिता संपन्न कराने मैं अपना अहम योगदान दिया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में राजीव यादव,ओमवीर सिंह व सुबोध श्रीवास्तव शामिल थे।
बालक अंडर 14 वर्ष
प्रथम अनमोल यादव
द्वितीय ईशांत सिंह
तृतीय प्रिंस यादव
बालिका अंडर 14 वर्ष
प्रथम भावना
द्वितीय श्वेता यादव
तृतीय स्मृति
बालक अंडर 17 वर्ष
प्रथम नीतेश वर्मा
द्वितीय कपिल यादव
तृतीय सुदेश यादव
बालिका अंडर 17 वर्ष
प्रथम एकता यादव
द्वितीय प्राची सिंह
तृतीय सुषमा यादव
बालक अंडर 19 वर्ष
प्रथम आशीष कुमार
द्वितीय विकास राजपूत
तृतीय अर्पित यादव
बालिका अंडर 19 वर्ष
प्रथम केतुकी यादव
द्वितीय मोहिनी यादव
तृतीय सोनम कुशवाह