आगरा । होली पब्लिक स्कूल में खेली जा रही आगरा बास्केटबाल प्रीमियर लीग में फाइनल मैच गायत्री सुपर किंग्स और शैमरॉक थंडरबोल्टके मध्य खेला गया । यह मैच बहुत ही रोमांचक हुआ। जिसमें पहले क्वार्टर में शैमरॉक थंडरबॉल्ट ने 27=18से बढ़त बनाई हुई थी। दूसरे क्वार्टर में शैमरॉकथंडरबॉल्ट ने 43=39से बढ़त बनाई हुई थी। तीसरे क्वार्टर में 53=53 स्कोर बराबर था। और फाइनल में क्वार्टर में रोमांच और ऊपर नीचे के स्कोर से भरे मैच में विजयश्री गायत्री सुपरकिंग्स ने 71=69से हासिल की।
समापन के अवसर पर होली पब्लिक जूनियर कॉलेज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। फाइनल मैच का शुभारंभ एवम पुरस्कार वितरण राहुल कुमार कमांडेंट होमगार्ड,संजय तोमर चेयरमैन होली पब्लिक स्कूल , प्रतीक पूरी डॉ हरि सिंह सचिव जिला बास्केट बॉल संघ, डा रीनेश मित्तल संयुक्त सचिव आगरा बास्केटबॉल संघ, प्रद्युम्न चतुर्वेदी चेयरमैन गायत्री पब्लिक स्कूल , दानिश बजाज नरेंद्र सिंह, आयोजन सचिव शमी तोमर शिविका तोमर श्रेयांक तोमर ने किया।
बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच गायत्री सुपर किंग्स के हिमांशु सिंह रहे ।
बेस्ट शूटर का पुरस्कार शैम् रॉक थंडरबॉल्ट के नितिन , शेमरोक थंडरबर्ड के अभ्युदय को दिया गया
विजेता टीम को ₹100000 का पुरस्कार और उप विजेता टीम को ₹50000 का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम की ओर से हरीश ने 20अंक हिमांशु सिंह ने 18 अंक, उदित ने 11 अंक पर हिमांशु ने 8अंक बनाये।
निर्णायकों की भूमिका शैलेंद्र सोनी, दीपक कुमार ,प्रशांत भारद्वाज, अयंत राणा, सचिन दत्त जोशी, राहुल सक्सेना, ने निभाई
इस अवसर पर गायत्री सुपर किंग्स टीम के आशीष वर्मा शम्रॉक थंडरबर्ड के कोच हरेंद्र प्रताप शर्मा अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित थे संचालन नमन दीप सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव शमी तोमर ने किया।
