लोगों को स्वस्थ जीवन शैली जीने का संदेश 30 किमी साइकिल चलाकर दिया

SPORTS उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

आगरा, 26 फरवरी। आज रविवार को प्रातः 6:30 पर करकुंज कालोनी के बोदला आगरा प्रांगण से साइकिल रैली का शुभारंभ इनकम टैक्स कमिश्नर मजहर अकरम द्वारा फ्लैग ऑफ करके किया गया। ताज साइकिल क्लब के संस्थापक सदस्य डॉ एन एस लोधी, डाॅ प्रमोद कुमार कटारा एवं गोपाल अग्रवाल द्वारा जाइंट साइकिलिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में लोगों को स्वस्थ जीवन शैली जीने का संदेश 30 किमी साइकिल चलाकर दिया गया।
साइकिल रैली करकुंज कालोनी से सिकंदरा होते हुए कैलाश मंदिर पहुंची फिर वापस करकुंज कालोनी में ही अभियान को पूरा किया गया।इस दौरान सभी साइकिल सवारों ने लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।इस रैली में शहर के जाने माने चिकित्सक, सीए, इंजीनियर, स्कूल-कालेज के विद्यार्थी एवं महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *