आगरा-04.11.2024/गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के दिनांक 4 नवंबर के अवसर पर गंगा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी आगरा के निर्देशन में जिला गंगा समिति और वन विभाग द्वारा यमुना नदी के किनारे विभिन्न आयोजन किए गए। इस क्रम में सुबह कलाकृति से दशहरा घाट तक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें ताज साइकिल ग्रुप, एलीट साइकिल ग्रुप और अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ ट्रेनी वन रक्षकों व अन्य स्टाफ ने प्रतिभाग किया। इसके उपरांत दशहरा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता इत्यादि भी कराई गई । पारिजात, संस्कृति यूथ फाउंडेशन, wildlife SoS, आगरा फोटोग्राफी ग्रुप इत्यादि ने घाट पर हाट के अंतर्गत अपनी संस्थाओं के स्टॉल लगाए जिनमें विभिन्न इको फ्रेंडली उत्पाद प्रदर्शित किए गए। यमुना के जलीय जीव व प्रकृति से संबंधित फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। अंत में नदी स्वच्छता शपथ के बाद दीपोत्सव में 1000 दीप जलाकर घाट को जगमग किया गया और यमुना आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में डीएफओ आदर्श कुमार, एसडीओ अरविंद मिश्रा, क्षेत्रीय वनाधिकारी दिशा सिंह, पुनीता यादव, कृपा शंकर, अभिषेक उपाध्याय, दाऊ जी दशहरा घाट ट्रस्ट, गंगा समिति सदस्य दीपक ढल, पर्यावरणविद मुकुल पंड्या, पारिजात ngo, संस्कृति यूथ फाउंडेशन, wildlife SoS, ताज व एलीट साइकिल ग्रुप, ब्रह्मकुमारी इत्यादि के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।