66वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा के चार खिलाड़ी उप्र टीम से खेलेंगे

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार
प्रियासिंह

आगरा, 4 जून। नई दिल्ली में 6 से 12 जून तक स्कूल गैम्स फैडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित होने वाली 66वीं राष्ट्रीय स्कूली अण्डर 19 वर्ष/सीनियर बालक एवं बालिका ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षा विभाग,उ0प्र0 की टीम की ओर से आगरा ताइक्वान्डो के तीन बालक व एक बालिका सहित कुल 4 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।जिनमें हर्षवर्धन बैरागी (महर्षि परशुराम इं0का0,यमुना किनारा),विशाल शर्मा (हरीकान्त इं0का0, देवरी रोड),नवीन सिंह चाहर (श्रीमती दुर्गा देवी इं0का0,अजीजपुर) एवं प्रिया सिंह, (हुब्बलाल इं0का0)। उपरोक्त चारों खिलाड़ी माध्यमिक शिक्षा विभाग,उत्तर प्रदेश स्कूली टीम में शामिल होने हेतु राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान,अयोध्या पहुँच चुके हैं,उत्तर प्रदेश टीम आज रात्रि ट्रेन द्वारा नई दिल्ली हेतु रवाना होगी।

उपरोक्त खिलाड़ियों को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक,आगरा मण्डल,आगरा आर0पी0शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक,आगरा  मनोज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक-2,आगरा, डा0 पूरन सिंह,सह जिला विद्यालय निरीक्षक पी0के मौर्य,अशोक बघेल,रीनेश मित्तल, पंकज शर्मा,पंकज कश्यप अनिल कुमार,संजय नेहरू,रवि प्रकाश,सौरभ सिंह,सौरभ गुप्ता व के0पी0सिंह यादव आदि ने हार्दिक बधाई दी है व विजयी होने की कामना की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *