“एक पेड़ माँ के नाम“ थीम पर वन विभाग ने कराया वृक्षारोपण

Press Release उत्तर प्रदेश

 पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के तहत 01 जुलाई से 07 जुलाई तक मनाया जा रहा है वन महोत्सव सप्ताह

खेरागढ़ रेंज, एतमादपुर रेंज व किरावली रेंज के तहसील परिसर में थीम “एक पेड़ माँ के नाम“ एवं “पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ“ अभियान के तहत वन मनाया गया वन महोत्सव, किया गया वृक्षारोपण

आगरा.06.07.2024/खेरागढ़ रेंज के तहसील परिसर में मुख्य अतिथि  इमरान अहमद, ए०सी०पी०, खेरागढ़ एवं  संदीप यादव, एस०डी०एम०, खेरागढ़ तथा  मुकेश कुमार, बी०डी०ओ०, खेरागढ़ एवं श्रीमती आयशा नसीम, क्षेत्रीय वन अधिकारी, खैरागढ़ व  राजवीर सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी तथा  मनोज कुमार, तहसीलदार एवं वनकर्मी तथा स्थानीय लोगों द्वारा पौधारोपण थीम “एक पेड़ मां के नाम“ एवं “पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ“ अभियान 2024 के तहत वन महोत्सव मनाया गया। श्रीमती आयशा नसीम, क्षेत्रीय वन अधिकारी, खेरागढ़ ने बताया कि एक पेड माँ के नाम का उददेश्य जिस तरह हम अपनी माँ से प्रेम के साथ उनकी देखभाल करते हैं। ठीक उसी तरह पेड-पौधों को लगाने के साथ उनकी देखभाल करना जरूरी है। पौधारोपण के अन्तर्गत कंजी, महुवनी, पीपल, गुल्डमोहर के पौधे रोपित किये गये। श्री मुकेश कुमार, बी०डी०ओ० खेरागढ़ ने कहा कि इस मौसम में हर परिवार को एक पौध जरूर लगाना चाहिए, जिससे शहर में वृहद वृक्षारोपण हो सके। श्री इमरान अहमद, ए०सी०पी०, खेरागढ़ द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं जीवन शैली सम्बन्धी उद्‌गार व्यक्त किए गए, उन्होंने कहा कि पेड न केवल पारिस्थितिक संतुलन को बनाते हैं बल्कि जीने के लिए प्रदूषण रहित वातावरण भी उपलब्ध कराते हैं साथ ही श्री संदीप यादव, ऐस०डी०एम०, खेरागढ़ ने कहा कि आगे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहे इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। हमें न केवल पेड़ लगाने है अपितु उन्हें सुरक्षित और संरक्षित रखने का भी संकल्प लेना है। उपस्थित लोगों से आगे बढ़कर पौधारोपण करने एवं एक पेड माँ के नाम लगाने की अपील की तथा श्रीमती आयशा नसीम, क्षेत्रीय वन अधिकारी, खेरागढ़ द्वारा वन एवं वन्य जीव संरक्षण की बात कही। उपस्थित लोगों को अमरूद, अनार, जामुन, के पौधे वितरित किये गये।
तहसील दिवस के दौरान एत्मादपुर रेंज के तहसील परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एस०डी०एम०, एत्मादपुर दिव्या सिंह एवं श्री एसपी सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, एत्मादपुर तथा तहसीलदार एवं वनकर्मी तथा स्थानीय लोगों द्वारा हरीशंकरी का रोपण किया गया। हरिशंकरी के रूप में पीपल, पाकड़, और बरगद का वृक्ष रोपित किये। कार्यक्रम वन विभाग ने आयोजित कराते हुए श्री एसपी सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, एत्मादपुर ने उपस्थित लोगों से एक वृक्ष माँ के नाम रोपित करने की अपील की और उपस्थित अन्य विभाग के लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आ‌ह्वान किया। साथ ही उनकी सुरक्षा करने का अनुरोध किया, जिससे हरियाली में बढ़ोत्तरी की जा सके।
किरावली रेंज के तहसील परिसर में मुख्य अतिथि श्री सचिन राजपूत, उप जिलाधिकारी, किरावली एवं  अजय कुमार, ए०डी०एम, आगरा तथा  महेन्द्र कुमार सिंह, तहसीलदार एवं  अभिषेक चन्द उपाध्याय, क्षेत्रीय वन अधिकारी, किरावली व चनकर्मी तथा उपस्थित लोगों द्वारा पौधारोपण थीम एक पेड माँ के नाम एवं पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान 2024 के तहत वन महोत्सव मनाया गया। पौधारोपण के अन्तर्गत गुडहल, नीम, कदम के पौधे रोपित किये गये।  अभिषेक चन्द उपाध्याय, क्षेत्रीय वन अधिकारी, किरावली द्वारा उपस्थित लोगों से एक वृक्ष मों के नाम रोपित करने की अपील की और उपस्थित अन्य विभाग के लोगों अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आ‌ह्वान किया साथ ही उनकी सुरक्षा करने का अनुरोध किया, जिससे हरियाली में बढ़ोत्तरी की जा सके। साथ ही किरावली में मांगरौल गूजर वन ब्लॉक में ग्राम प्रधान मांगरौल गूजर  शीलेन्द्र व ग्रामीण लोग एवं वनकर्मी द्वारा पौधारोपण किया गया।
इसके अतिरिक्त याह, पिनाहट, जैतपुर, फतेहाबाद, बांईपुर, एवं शहर रेंज के अन्तर्गत वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर पौधारोपण तथा उनकी सुरक्षा हेतु जनता को जागरूक किया गया एवं पौधे वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *