
आगरा। मंडल अपने सभी सम्मानित रेल उपयोगकर्ताओं की सेवा में निरन्तर तत्पर है। इसी क्रम में क्षेत्र की जनता को अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आज दिनांक 08.04.2026 को आगरा कैंट–असारवा सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन का शुभारंभ हुआ | माननीय राज्यमंत्री प्रो.एस पी सिंह बघेल, माननीय विधायक आगरा छावनी,डॉ जी एस धर्मेश जी, मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर असारवा की ओर रवाना किया | आगरा कैंट स्टेशन पर इस ट्रेन का स्थानीय लोगों ने ट्रेन के चलने पर स्वागत किया|
समय सारणी– गाड़ी सं.- 20178 आगरा कैंट – असारवा , आगरा कैंट से 18:45 बजे प्रस्थान करेगी, असारवा पर 11:00 आगमन व गाड़ी सं.- 20177 असारवा– आगरा कैंट, असारवा से 15:00 प्रस्थान, आगरा कैंट स्टेशन पर 07:15 आगमन होगा|
संचालन के दिन–गाड़ी सं.-20178 आगरा छावनी से दिनांक-08.04.2026 से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार ,शुक्रवार,शनिवार,रविवार को संचालित होगी व गाड़ी सं.- 20177 असारवा से दिनांक -09.04.2026 से प्रत्येक गुरुवार ,शुक्रवार,शनिवार,रविवार ,सोमवार को संचालित होगी |
गाड़ी संरचना- सामान्य – 09 , स्लीपर -10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी -02 , वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी -01 ,एसएलआरडी – 02 = 24 कोच

आगरा कैंट–असारवा ट्रेन से यात्रियों एवं क्षेत्रीय जनता को होने वाले लाभ:-
1.सीधी कनेक्टिविटी में सुधार- आगरा कैंट से असारवा (अहमदाबाद) के लिए सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों को बिना बदलकर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी, जिससे समय और श्रम की बचत होगी।
- यात्रियों की सुविधा में वृद्धि-सुविधाजनक समय, बेहतर कोच और नियमित सेवा से यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।
- व्यापार एवं रोजगार को बढ़ावा-आगरा और अहमदाबाद के बीच बेहतर रेल संपर्क से व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
- पर्यटन को प्रोत्साहन-आगरा (ताजमहल) और अहमदाबाद (ऐतिहासिक एवं औद्योगिक शहर) के बीच बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
- 5. क्षेत्रीय विकास को गति-ट्रेन सेवा से मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा|
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच-विद्यार्थियों एवं मरीजों को अहमदाबाद जैसे बड़े शहर में स्थित शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा होगी।
- 7. भीड़ प्रबंधन में सहायक-नई ट्रेन सेवा से अन्य ट्रेनों में भीड़ कम होगी, जिससे समग्र यात्री सुविधा में सुधार होगा।
इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री प्रो.एस पी सिंह बघेल, माननीय विधायक आगरा छावनी,डॉ जी एस धर्मेश जी, मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल ,अपर मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गिरीश कुमार गुप्ता , मंडल के रेल अधिकारी,प्रतिनिधियों, यूनियन के पदाधिकारी, ZRUCC, DRUCC,SRUCC मेम्बर्स, व्यापारी गण, मीडिया के बंधु, कर्मचारी उपस्थित रहे|


