रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का अजमेर मंडल के बिजयनगर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
गाडी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर सिटी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 08.01.26 से बिजयनगर स्टेशन पर 02.04 बजे आगमन व 02.06 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 08.01.26 से बिजयनगर स्टेशन पर 02.00 बजे आगमन व 02.02 बजे प्रस्थान करेगी।


