फुटबाल ट्रायल 21, 22 अगस्त को एकलव्य स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यूपी फुटबाल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता पीलीभीत में 31 अगस्त से 7 नवंबर तक आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला ट्रायल 21 अगस्त को  एवं मंडलीय ट्रायल 22 अगस्त को सुबह 11 बजे से  स्पोर्टस स्टेडियम् आगरा में कराये जायेंगे।

प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्मतिथि 01.01.2012 से 31. 12.2013 के मध्य होनी चाहिए। जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत करने होगें। जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि यह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में बालक खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा पर भेजने की कृया करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु महिला खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी  बिल्लू चौहान अध्यक्ष जिला फुटबाल संघ आगरा के मो0न0-9837009999 पर प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *