गांधी जयंती पर पांच किमी क्रासकंट्री दौड़ का आयोजन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 30 सितंबर। गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को पांच किलोमीटर की क्रासकंट्री दौड़ का आयोजन महिला एवं पुरुष वर्ग में किया गया है। दौड़ प्रातः सात बजे एकलव्य स्टेडियम के मुख्य द्वार से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए नंद टाकीज चौराहा, आयुक्त निवास, होटल क्लार्कशिराज होते हुए लाल बहादुर शास्त्री चौराहे से मुड़कर मालरोड पर चलकर अवंतीबाई चौराहे से मुड़कर एकलव्य स्टेडियम के मुख्य द्वार पर संपन्न होगी। क्रासकंट्री में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपना निशुल्क पंजीकरण क्षेत्रीय खेल कार्यालय एकलव्य स्टेडियम पर दो अक्टूबर को सुबह 6 बजे से करा सकते हैं। विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिये जाएंगे। यह जानकारी प्रभारी आरएसओ सविता श्रीवास्तव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *