आगरा, 17 मई। नगर निगम के द्वारा लगातार जागरूक किये जाने के बावजूद लोग सर्वजनिक स्थलों पर कूड़ा डाल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरु कर दी है। नगर निगम की टीम ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर तीन हजार का जुर्माना लगाया है। दीपक, पिंकू और प्रकाश नाम के फूल विक्रेता मना करने के बावजूद भगवान टाकीज फृलाई ओवर के नीचे कूड़ा फेंक रहे थे। इन पर जेड एस ओ मुख्यालय राजीव कुमार बालियान ने तीन हजार का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा आदित्य पुत्र श्याम सुंदर कैलाशपुरी सर्विस रोड को भी सर्विस रोड पर कूड़ा फैंकने पर जुर्माना लगाया है।
