*पोर्टल के माध्यम से बोर्ड से प्राप्त 160 केंद्रों के सापेक्ष अंतिम रूप 154 बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर लगी फाइनल मुहर*

Press Release उत्तर प्रदेश

*जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में हाईस्कूल/इंटर बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण हेतु जिला बोर्ड केंद्र निर्धारण चयन समिति की बैठक संपन्न*

*सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, पेयजल, टॉयलेट, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर, सीसीटीवी आदि की व्यवस्था, केंद्र निर्धारण में दूरी तथा अन्य मानकों का कड़ाई से हुआ अनुपालन सुनिश्चित*

 

आगरा.17.12.2025.जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला बोर्ड केंद्र निर्धारण चयन समिति की बैठक संपन्न हुई। जिला बोर्ड केंद्र निर्धारण चयन समिति (बोर्ड सेंटर ) की बैठक में लिए गए सर्व समिति से निर्णय में जनपद में बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 के लिए बोर्ड परीक्षा केंद्रों सेंटर की सूची जारी की गई जिसे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सूचना पट पर चस्पा किया गया है।जिला बोर्ड केंद्र निर्धारण चयन समिति (बोर्ड सेंटर ) की बैठक में सर्व सम्मति से चयन समिति के निर्णय के आधार पर पोर्टल के माध्यम से बोर्ड से प्राप्त 160 केंद्रों के सापेक्ष अंतिम रूप 154 बोर्ड परीक्षा केन्द्र अंतिम रूप से फाइनल किए गए।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल एंव इण्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 हेतु विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन भरी गयी आधारभूत सुविधाओं एंव सूचनाओं के आधार पर बोर्ड द्वारा जनपद आगरा में कुल 160 (15 राजकीय, 81 सहायता प्राप्त व 64 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त) विद्यालय ऑनलाइन परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये थे जिसमें तहसील एत्मादपुर में 18, खेरागढ़ में 23, बाह में 16, किरावली में 19, सदर में 65, फतेहाबाद में 19 परीक्षा केंद्र शामिल थे,बालिकाओं हेतु अधिकतम 05 किमी, बालकों का 10 किमी दूरी तक का बोर्ड द्वारा मानक सुनिश्चित किया गया है, तथा प्राथमिकता के आधार पर राजकीय विद्यालय, एडेड, वित्तविहीन क्रमशः वरीयता के आधार पर परीक्षा केन्द्र निर्धारण किए गए हैं, सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी आदि का मानक है।
जिला बोर्ड केंद्र निर्धारण चयन समिति ने परीक्षा में पारदर्शिता,शुचिता व सुविधा सुनिश्चित किए जाने हेतु ऐसे स्कूल जिनके विरुद्ध पूर्व के वर्षों में एफआईआर, मुकदमा दर्ज हुआ है या जो बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करते उनको परीक्षा केन्द्र न बनाए जाने, छात्र छात्राओं की सुविधा हेतु बोर्ड द्वारा निर्धारित दूरी के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, पेयजल, टॉयलेट, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर, सीसीटीवी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित उपजिला मजिस्ट्रेट को स्वयं मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे,अंतिम रूप से बोर्ड परीक्षा केन्द्र निर्धारण से पूर्व तहसील स्तर पर समिति द्वारा गहन तकनीकी परीक्षण/ जांच की गई।
प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर तहसील सदर स्थित 02 सहायता प्राप्त विद्यालय क्रमशः मुफीद ए आम इंटर कॉलेज एवं हॉलमैन इंटर कॉलेज की भवन जर्जर अवस्था के कारण तहसील स्तर की समिति ने उनके स्थान पर नीलोफर अनवरी इंटर कॉलेज एवं चित्रगुप्त इंटर कॉलेज को नया केंद्र बनाए जाने की संस्तुति की गई थी जिसे बैठक में सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। जीजीआईसी खेरागढ़ में स्वयं की बिल्डिंग ना होने कारण और जर्जर भवन होने के कारण इसके केंद्र पर विचार नहीं किया गया उक्त के छात्रों को समीप के विद्यालय में समायोजित किया गया।
04 विद्यालयों पर पूर्व में में एफआईआर की कार्रवाई होने के कारण इनको परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया गया। तहसील एत्मादपुर स्थित एत्मादपुर के एक विद्यालय में अवस्थापनाना सुबिधा न होने से केंद्र बनाए जाने पर विचार नहीं किया गया सभी निर्णय सर्व सम्मति से लिए गए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *