आगरा, 6 जनवरी। किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि 7 जनवरी को दोपहर 12 बजे सहकारिता विभाग के गोदाम निर्माण के घोटाले के खिलाफ मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी से किसानों का प्रतिनिधिमण्डल मिलकर पूरे प्रकरण से अवगत कराएगा।
किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने अन्नजल पिछले 16दिन से त्यागदिया है। छीतरिया नामक किसान 16 से दिन से अनशन पर हैं। किसान नेताओं की हालत खराब होने पर गांव से सैकड़ो की संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान ठाकुर दर्जनों साथियों के साथ अस्पताल में पंहुचकर आंदोलन को समर्थन किया, और प्रशासन को चेताया कि संगठन आंदोलित किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगा। वही धरने के 17 वें दिन राहुल कुमार महताव सिंह चाहर,गजेंद्र चाहर, दिनेश कुमार,गोविंद लवानिया, कुलदीप रावत, ,भाग चंद दिनेश रावत,सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, लक्ष्मीनारायण, मनोज सिंह चाहर, विजय कुमार,, प्रदीप रावत, देवेंद्र रावत, लाखन सिंह,विनोद चाहर,पूरन सिंह परिहार, रामू चौधरी,प्रदीप शर्मा, भरत कुशवाह,अतुल सिंह जीतू,विष्णु बिहारी राजों जाट, उपेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
