विद्युत आपूर्ति को लेकर श्याम सिंह चाहर के नेतृत्व में किसानों ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया

Politics उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

 

आगरा, 4 सितंबर।  किसान नेता श्याम सिंह चाहर के नेतृत्व में तमाम किसानों ने जिला मुख्यालय पर तीन घंटे तक धरना दिया। उन्होंने मांग की कि तीन दिन में बिजली नही दी तो फिर आर पार का आंदोलन तेज होगा ।अगर बिजली नही देनी है तो गरीब जनता को देश निकाला कर दो ।  नैनाना जाट के एक हिस्से के निवासी दो  वर्ष से परेशान हैं। न तो टोरंट बिजली दे रहा न विद्युत विभाग दे रहा। बिना  बिजली के गांव वासी न तो अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाी करा पा रहे हैं और न ही पशुओं के लिये पानी का इंतजाम हो पा रहा है।  अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। सरकार का कोई डर नहीं है।  गरीब जनता पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। किसीअधिकारी ने सुनवाई नही की। किसानों ने आज जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया।

मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार ने तुरंत डीवीएनएल के अधिकारी और टोरंट के  अधिकारियों बुलाया ।लिखित में आदेश दिया कि जनता के साथ अन्याय नही होना चाहिए। अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति करने के लिए तीन दिन का समय मांगा है। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा, अगर बिजली नही दी तो फिर आंदोलन तेज करेंगे ।  इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर किसान नेता श्याम सिंह चाहर के साथ  विश्विवंभर सिंह, लाखन सिंह, नरेंद्र सिंह ,मेहता सिंह चाहर, रघुनाथ शर्मा ,महेश कुमार ,विनोद कुमार, विनोद चाहर, सुभाष चन्द्र ,जमील कुमार ,हतेश कुमार ,विश्वास कुमार, भूरा सिंह,समेत तमाम गांववासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *